Himachal Monsoon Session: मानसून सत्र की तैयारी, सुरक्षा कर्मियों सहित पूरे स्‍टाफ के होंगे कोरोना टेस्‍ट

Himachal Assembly Monsoon Session हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले पूरे स्‍टाफ और सुरक्षा कर्मियों के कोरोना टेस्ट होंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 12:33 PM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 03:57 PM (IST)
Himachal Monsoon Session: मानसून सत्र की तैयारी, सुरक्षा कर्मियों सहित पूरे स्‍टाफ के होंगे कोरोना टेस्‍ट
Himachal Monsoon Session: मानसून सत्र की तैयारी, सुरक्षा कर्मियों सहित पूरे स्‍टाफ के होंगे कोरोना टेस्‍ट

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले पूरे स्‍टाफ और सुरक्षा कर्मियों के कोरोना टेस्ट होंगे। आज शनिवार को सुरक्षा बंदोबस्त देखने के लिए नियुक्त होने वाले पुलिस कर्मियों, विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट लिए गए। इसके लिए राजधानी के कोविड अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय की एक टीम विधानसभा पहुंच गई है, जहां पर सभी के टेस्ट लिए जा रहे हैं। पहले मंत्रियों और विधायकों का भी कोरोना टेस्‍ट लेने पर विचार किया जा रहा था, लेकिन अब विधानसभा अध्‍यक्ष ने सिर्फ स्‍टाफ सदस्‍यों की ही जांच करने का फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सात सितंबर से शुरू हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने दो दिन पहले मानसून सत्र को लेकर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के थर्मल स्कैनिंग करवाने की बात कही थी। इसके साथ-साथ विधानसभा परिसर में आइसोलेशन की व्यवस्था भी की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति में खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण पाए जाते हैं तो ऐसे व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा जाएगा। जिसके लिए विधानसभा के बाहर हमेशा एक एंबुलेंस तैनात रहेगी।

मंत्री महेंद्र सिंह अस्पताल में भर्ती

हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर आइजीएमसी में भर्ती किए गए हैं। इससे पहले उन्होंने स्वयं जानकारी दी थी कि वह कोरोना की जद में हैं, इसलिए जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आया हो, वह भी आइसोलेट हो जाए। महेंद्र सिंह ठाकुर स्वयं भी आइसोलेट होते हुए घर में आराम कर रहे थे। लेकिन एक दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईजीएमसी भर्ती करवाया गया है।

chat bot
आपका साथी