कोरोना संकट व लॉकडाउन में 23015 लोगों को अन्‍य राज्‍यों से पहुंचाया हिमाचल, 3445 विदेश से घर पहुंचाए

Himachal Govt लॉकडाउन के बीच 27 हजार से अधिक हिमाचलियों को राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने परिवार वालों के साथ मिलवाया है। प्रदेश सरकार ने 70 देशों से 3445 हिमाचलियों की घर वापसी करवाई जबकि अन्‍य राज्यों में फंसे 23015 लोगों को घर वापस लेकर आए।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 11:30 AM (IST)
कोरोना संकट व लॉकडाउन में 23015 लोगों को अन्‍य राज्‍यों से पहुंचाया हिमाचल, 3445 विदेश से घर पहुंचाए
लॉकडाउन के बीच 27 हजार से अधिक हिमाचलियों को अपने परिवार वालों के साथ मिलवाया है।

धर्मशाला, जेएनएन। लॉकडाउन के बीच 27 हजार से अधिक हिमाचलियों को राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने परिवार वालों के साथ मिलवाया है। प्रदेश सरकार ने 70 देशों से 3445 हिमाचलियों की घर वापसी करवाई, जबकि अन्‍य राज्यों में फंसे 23015 लोगों को घर वापस लेकर आए। विधानसभा बजट सत्र में धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया के सवाल के जवाब में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कोविड-19 महामारी के दौरान देश में लगे लॉकडाउन के बीच 70 देशों और देश के विभिन्न राज्यों से हिमाचलियों की घर वापसी करवाई गई।

जल शक्ति मंत्री ने बताया नई दिल्ली हवाई अड्डा से 2436, अमृतसर हवाई अड्डा से 584 और चंडीगढ़ हवाई अड्डा से 425 हिमाचलियों की घर वापसी करवाई। उन्होंने कहा दिल्ली से 264, हरियाणा से 663, तमिलनाडू 148, आंध्रप्रदेश 51, जम्मू एवं कश्मीर 86, लद्याख 33, उत्‍तराखंड 186, उत्तर प्रदेश 57, बिहार 137, महाराष्ट्र 2118, गोवा 2080, केरल 96, कर्नाटक 943, पंजाब-मोहाली-चंडीगड़ 14741, राजस्थान 225, गुजरात 531, असम-मिजोरम-अरुणाचल प्रदेश- मणिपुर-त्रिपुरा-मेघालय 185, सिक्किम 28, पश्चिम बंगाल से 243, मध्यप्रदेश से 98, तेलंगना से 102 हिमाचलियों की घर वापसी करवाई गई।

विशाल नैहरिया ने कोविड-19 महामारी के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया। कोरोना महामारी के बीच जब हिमाचल के लोग विदेशों में फंसे थे, तो उनके घर वाले परेशान थे। सभी को बाहर फंसे अपने परिवार वालों की चिंता सता रही थी। इस बीच माननीय मुख्यमंत्री ने विदेशों और अन्‍य राज्यों में फंसे हिमाचलियों को वापस लाने का फैसला लिया था, जिसके सफल परिणाम सामने आए।

chat bot
आपका साथी