Nagar Nigam Election: भाजपा पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष सतपाल सती ने भी नगर निगम चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

Himachal Nagar Nigam Election सतपाल सती ने पालमपुर नगर निगम के चुनाव की जनसभाओं में भाजपा को समर्थन देने की अपील की। उन्‍होंने कहा भाजपा सरकार ने ही पालमपुर को नगर निगम का दर्जा किया है और अब वे आगे भी इसके विकास के लिए तेजी से काम करेगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 08:09 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 08:09 AM (IST)
Nagar Nigam Election: भाजपा पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष सतपाल सती ने भी नगर निगम चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष एवं वित्त आयोग के चेयरमैन सतपाल सती

पालमपुर, जेएनएन। Himachal Nagar Nigam Election, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष एवं वित्त आयोग के चेयरमैन सतपाल सती ने शुक्रवार को पालमपुर नगर निगम के चुनाव की  जनसभाओं में भाजपा को समर्थन देने की अपील की। उन्‍होंने कहा भाजपा सरकार ने ही पालमपुर, मंडी और सोलन को नगर निगम का दर्जा किया है और अब वे आगे भी इसके विकास के लिए तेजी से काम करेगी। पालमपुर को नगर निगम का दर्जा मिलने से पालमपुर में पर्यटन भी तेजी से बढ़ेगा। उन्हाेंने पालमपुर में कृषि विश्‍वविद्यालय, सीएसआईआर, सौरभ वन विहार, अंतरराज्यीय बस अड्डा और एचआरटीसी का डिपो जैसे बड़े संस्थान लाने का दावा करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्हाेंने कहा पालमपुर में चार पीढ़ियों से राज कर रही कांग्रेस पार्टी ने पालमपुर में काेई भी बड़ी योजना लाने में योगदान नहीं किया।

उन्हाेंने पालमपुर में वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े काे कांग्रेस की देने बताते हुए कहा कि इस पर भी भाजपा सरकार ने ही कार्रवाई शुरू की है। पुलिस पूरी शक्ति से काम कर रही है और कुछ लाेगाें काे हिरासत में भी लिया गया है। उन्‍होंने कहा इस मामले में शातिर जरूर पकड़े जाएंगे और इन पर कार्रवाई भी भाजपा सरकार अवश्‍य करेगी।

chat bot
आपका साथी