हिमाचल में 2022 से पहले हो रहा उपचुनाव तय करेगा कई नेताओं का भविष्‍य, मंडी संसदीय सीट पर सबकी नजर

Himachal By Elections अपनी राजनीतिक साख को बचाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों ने अंतिम दौर तक खूब पसीना बहाया। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद डोर टू डोर जाकर या फिर इंटरनेट मीडिया और फोन के माध्यम से ही वोटरों से संपर्क करते रहे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 09:34 AM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 09:34 AM (IST)
हिमाचल में 2022 से पहले हो रहा उपचुनाव तय करेगा कई नेताओं का भविष्‍य, मंडी संसदीय सीट पर सबकी नजर
हिमाचल में 2022 से पहले हो रहा उपचुनाव कई नेताओं का भविष्‍य तय करेगा

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal By Elections, अपनी राजनीतिक साख को बचाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों ने अंतिम दौर तक खूब पसीना बहाया। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद डोर टू डोर जाकर या फिर इंटरनेट मीडिया और फोन के माध्यम से ही वोटरों से संपर्क करते रहे। अपने चुनावी हलके में चुनावी प्रबंधन यानि बूथ मैनेजमेंट में लगे रहे। प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, इसलिए लगातार ही सभी नेता चुनावी तैयारी में लगे हुए हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से एक साल पहले हो रहे उपचुनाव को कांग्रेस व भाजपा के नेता खुद के लिए भी सेमीफाइनल मान कर काम करते दिखे।

दोनों तरफ से हाईकमान ने भी साफ तौर पर कहा है कि इस बार के प्रदर्शन से अगली बार की टिकट निर्भर करेगी। भाजपा के सत्ता में होने के कारण सभी नेता अपनी कुर्सी को मजबूत करने से लेकर अगले चुनाव की टिकट की जंग लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस में अभी कौन बड़ा है, इसकी जंग चली है।

मंडी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर मंडी से हैं। उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, इस पर हाईकमान की नजर है। वहीं, पार्टी के भीतर ही कई नेता उनके इस प्रदर्शन पर नजर बनाए हैं। पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह व उनके बेटे का राजनीतिक भविष्य इस चुनाव पर काफी निर्भर करता है। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के हलके में कितना समर्थन मिलता है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

मंडी में जोगेंद्रनगर, सुंदरनगर व मंडी शहर पर भी सभी की नजरें रहेंगी। यहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब सिंह ठाकुर जोगेंद्रनगर, राकेश जम्वाल सुंदरनगर और मंडी शहर से पंडित सुखराम परिवार की भूमिका पर नजर होगी।

भाजपा में मूल रूप से मुख्यमंत्री के इर्द गिर्द घूम रहा मंडी चुनाव

भाजपा में मूल रूप से मंडी संसदीय सीट का चुनाव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इर्द गिर्द घूम रहा है। इसके बाजवूद पार्टी के अन्य नेताओं ने क्या किया है, इसका आकलन भी पार्टी करेगी। पार्टी के वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर सहित कई नेताओं की प्रदर्शन पर नजर है।

chat bot
आपका साथी