Himachal Assembly By Election 2019: आज हो सकता है प्रत्‍याशियाें का ऐलान, ये हैं संभावित प्रत्‍याशी

Himachal Assembly By Election 2019 भाजपा और कांग्रेस शनिवार को प्रत्याशियों का एलान कर सकते हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 07:41 AM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 02:51 PM (IST)
Himachal Assembly By Election 2019: आज हो सकता है प्रत्‍याशियाें का ऐलान, ये हैं संभावित प्रत्‍याशी
Himachal Assembly By Election 2019: आज हो सकता है प्रत्‍याशियाें का ऐलान, ये हैं संभावित प्रत्‍याशी

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस अभी तक प्रत्याशियों के नामों पर फैसला नहीं कर सकी हैं। दिल्ली में दोनों में प्रत्याशियों पर माथापच्ची हो रही है। दोनों ही राजनीतिक दलों में टिकटों पर घमासान जारी है। सूत्रों के अनुसार दोनों ही शनिवार को प्रत्याशियों का एलान कर सकते हैं। कांग्रेस का पच्छाद का उम्मीदवार तो लगभग तय माना जा रहा है। कांग्रेस यहां से गंगूराम मुसाफिर पर दाव खेलेगी जबकि धर्मशाला को लेकर सुधीर शर्मा के इन्कार के बाद पेंच फंस गया है। उधर, शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की।

पच्छाद से गंगूराम का नाम तय है और बस घोषणा होनी है, जबकि धर्मशाला से सुधीर शर्मा के चुनाव लडऩे से इन्कार करने के बाद अब जो नाम हाईकमान को भेजे गए हैं उन नामों पर चर्चा हो रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी को धर्मशाला से जिन कांग्रसी नेताओं ने आवेदन किया है उनमें पूर्व विधायक मूलराज पाधा के पुत्र पुनीश पाधा, मनोज कुमार, शुभकरण, विजय कर्ण, देङ्क्षवद्र ङ्क्षसह जग्गी तथा रजनी व्यास शामिल है। शुक्रवार को कुलदीप राठौर और मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और पूर्व मंत्री आनंद शर्मा के साथ भी मुलाकात की। प्रदेश की राजनीतिक स्थिति सहित कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई।

अभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं हुई है। शुक्रवार को दिल्ली में केसी वेणुगोपाल व अन्य नेताओं के साथ चर्चा हुई। शनिवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो सकती है। -कुलदीप राठौर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष।

भाजपा ने भेजे हैं ये नाम

प्रदेश भाजपा चुनाव समिति ने भाजपा संसदीय बोर्ड को जो नाम भेजे हैं उनमें पच्छाद विधानसभा सीट के लिए पांच नामों में आशीष सिक्टा, रीना कश्यप, दयाल प्यारी कश्यप, बलदेव सिंह धीमान व सुरेंद्र चौहान  जबकि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लिए उमेश दत्त, राजीव भारद्वाज, विशाल नेहरिया, संजय शर्मा, सचिन शर्मा व अनिल चौधरी के नाम भेजे हैं।

अभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की गई है उम्मीद है कि शनिवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो सकती है। -सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष।

chat bot
आपका साथी