Himachal Weather Update: भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, ठंड से ठिठुरे लोग; तापमान लुढ़का

Himachal Weather Update प्रदेश में मौसम के तेवर अब और कड़े होने वाले हैं। मौसम विभाग ने दो दिन भारी बर्फबारी और वर्षा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 09:05 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 02:47 PM (IST)
Himachal Weather Update: भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, ठंड से ठिठुरे लोग; तापमान लुढ़का
Himachal Weather Update: भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, ठंड से ठिठुरे लोग; तापमान लुढ़का

शिमला, जेएनएन। प्रदेश में मौसम के तेवर अब और कड़े होने वाले हैं। मौसम विभाग ने 12 और 13 दिसंबर को भारी बर्फबारी और वर्षा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 12 दिसंबर को दो जिलों कुल्लू और लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 13 दिसंबर को प्रदेश के चार जिलों कुल्लू, मंडी, शिमला और किन्नौर में भारी बर्फबारी और वर्षा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने मंगलवार को यानी आज प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है जबकि 11 दिसंबर को अधिकतर क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 15 दिसंबर तक बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

उधर, सोमवार को सुबह से बादलों के छाए रहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक भुंतर में सात डिग्री, सुंदरनगर में छह और ऊना में 4.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 20.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इन दिनों प्रदेश में तीन स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु यानी शून्य से नीचे चल रहा है।

कहां, कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

केलंग,-8.6,2.3

मनाली,-1.0,11.0

कल्पा-0.4,7.2

शिमला,4.9,13.7

धर्मशाला,7.8,14.4

सुंदरनगर,2.4,16.5

ऊना,5.5,20.5

नाहन,12.3,18.8

chat bot
आपका साथी