किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : परमार

संवाद सहयोगी पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने रविवार को विकास खंड सुलह व भ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2020 08:49 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 06:17 AM (IST)
किसानों के आर्थिक उत्थान 
के लिए सरकार प्रतिबद्ध : परमार
किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : परमार

संवाद सहयोगी, पालमपुर : विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने रविवार को विकास खंड सुलह व भवारना के लाभार्थियों को राष्ट्रीय कृषि सतत मिशन योजना के अंतर्गत सहायत राशि वितरित की। उन्होंने 29 लाभार्थियों को 11.40 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक बांटे। यह राशि देसी गाय, वर्मी कम्पोस्ट के पिट वाटर पंप, ट्रैक्टर और पशुशाला को पक्का करने के लिए उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश भारत में लगभग 70 फीसद आबादी की आर्थिकी कृषि पर ही निर्भर है। उन्होंने कहा कि किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

प्रदेश सरकार ने किसानों के कल्याण में कई योजनाएं चलाई हैं। किसानों की फसलों को जंगली और बेसहारा व लावारिश पशुओं से बचाने के लिए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, मुख्यमंत्री नूतन पॉलीहाउस परियोजना, मुख्यमंत्री ग्रीनहाउस रेनोवेशन योजना, राष्ट्रीय मृदा स्वाथ्य कार्ड योजना, कृषि यंत्रों का पर्वतीय कृषकों को बढ़ावा देने के लिए कृषि मशीनरी एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषि में विविधिकरण के लिए सब्जी क्षेत्र के विस्तार में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, किसानों के खेतों को सिचाई के लिए सौर सिचाई योजना एवं सुक्ष्म सिचाई योजनाओं जैसी महत्वकांशी योजनाएं हैं। इनका सीधा लाभ किसानों को पहुंच रहा है।

इस अवसर सुलह भाजपा मंडलाध्यक्ष देशराज शर्मा, महिला आयोग सदस्य सुषमा भट्ट, सुरिद्र ठाकुर, सोनिया बंटा, रागिनी रुकवाल, मोनिका राणा, अवतार राणा, कृषि विभाग से शशि पाल अत्री व राजीव राय सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी