बेटी से दुष्कर्म पर फौजी चार दिन के रिमांड पर

फौजी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपित चार दिन के पुलिस रिमांड पर ।

By BabitaEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 09:42 AM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 09:42 AM (IST)
बेटी से दुष्कर्म पर फौजी चार दिन के रिमांड पर
बेटी से दुष्कर्म पर फौजी चार दिन के रिमांड पर
बैजनाथ, जेएनएन। उपमंडल के एक गांव में पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां ने इस बाबत शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। आरोपित सेना में कार्यरत है और आजकल घर छुट्टी आया है। महिला ने थाना बैजनाथ में शिकायत दर्ज करवाई है कि पति ने बेटी से दुष्कर्म किया है। इस बाबत जानकारी मिलते ही गांववासियों ने आरोपित की जमकर पिटाई की और उसे जख्मी हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

शिकायत के अनुसार, आरोपित ने बेटी से दुष्कर्म उस समय किया जब उसकी मां घर पर नहीं थी। जब मां घर लौटी तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई। डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया और चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी