गगरेट पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर जब्त किए 10 वाहन, अफवाहें फैलाने वालों पर होगी FIR

Curfew Updates गगरेट पुलिस ने आज सुबह कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 10 वाहन जब्त कर लिए।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 01:01 PM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 01:01 PM (IST)
गगरेट पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर जब्त किए 10 वाहन, अफवाहें फैलाने वालों पर होगी FIR
गगरेट पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर जब्त किए 10 वाहन, अफवाहें फैलाने वालों पर होगी FIR

गगरेट, जेएनएन। ज़िला प्रशासन द्वारा कर्फ्यू में बाज़ार के अंदर वाहन लेकर आने पर सख्त मनाही के बावजूद लोग लगातार बाजारों में वाहन लेकर खरीदारी करने आ रहे थे, जिन्हें पुलिस प्रशासन ने बार बार बाज़ार में वाहन न लाने की हिदायत दी लेकिन उसके बावजूद लोग कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। जिस कारण गगरेट पुलिस ने आज सुबह कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 10 वाहन जब्त कर लिए।

थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि लगातार लोगों को समझाया जा रहा था प्रशासन भी जानता है कि गावों से लोगों को आना होता है। ऐसे में वाहन का इस्तेमाल जरूरी है। लेकिन बाज़ार में वाहन के इस्तेमाल पर सख्त मनाही है। इसके बावजूद लोग कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन कर रहे थे जिस वजह से पुलिस ने आज सुबह 10 वाहनों को जब्त कर लिया। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों को सूचित कर दिया गया जो लोग झूठी अफवाहें फैला रहे हैं और पुलिस को झूठी सूचना दे रहे है उनके खिलाफ भी मामले दर्ज किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी