अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर चार इंच ताजा हिमपात, सैलानियों के लिए सुरंग की बंद, देखिए तस्‍वीरें

Snowfall in Himachal हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अरसे बाद करवट बदल ली है। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर चार इंच ताजा हिमपात हुआ है जबकि बर्फ के फाहे गिरने का क्रम जारी है। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में आठ इंच बर्फबारी हो चुकी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 09:20 AM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 09:20 AM (IST)
अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर चार इंच ताजा हिमपात, सैलानियों के लिए सुरंग की बंद, देखिए तस्‍वीरें
मौसम ने करवट बदल ली है, अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर चार इंच ताजा हिमपात हुआ है

मनाली, जागरण संवाददाता। Fresh Snowfall in Himachal, हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अरसे बाद करवट बदल ली है। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर चार इंच ताजा हिमपात हुआ है, जबकि बर्फ के फाहे गिरने का क्रम जारी है। गर्मियों में सैलानियों की पहली पसंद रहने रहने वाले 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में आठ इंच बर्फबारी हो चुकी है। कोकसर में भी आधा फीट बर्फ पड़ चुकी है। अटल टनल सैलानियों के लिए बंद कर दी गई है। बर्फबारी के कारण केलंग कुल्लू बस सेवा भी बंद कर हो गई है। मनाली के पर्यटन स्थल रोहतांग, राहनीनाला, मढ़ी, ब्यासनाला, राहलाफाल, गुलाबा, सोलंगनाला, धुंधी, फातरु, कोठी व अंजनीमहादेव में बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। अटल टनल में सुबह से सभी वाहनों की आवाजाही बंद है।

लाहुल स्पीति प्रशासन ने स्थानीय वाहन चालकों को भी परिस्थितियों के हिसाब से ही सफर करने की सलाह दी है। रोहतांग दर्रे सहित धुंधी, मकरवेद शिकरवेद, हामटा जोत, भृगु व दशोहर झील, इंद्र किला, चंद्रखनी, हनुमान टिब्बा सहित दर्रे के उस पार बारालाचा, कुंजम व शिंकुला, लेडी ऑफ केलंग सहित शिंकुला दर्रे, घेपन पीक, कोकसर जोत, बारालाचा, कुंजम, छोटा व बड़ा शीघ्री ग्लेशियर, दारचा की पहाड़ियों, नीलकंठ जोत सहित समस्त ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिर रहे हैं।

एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया बर्फबारी व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सैलानियों  के लिए अटल टनल रोहतांग बंद कर दी गई है। एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि बर्फबारी होने व मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटकों को एहतियातन घाटी में आने पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा स्थानीय वाहन चालकों को भी मौसम की परिस्थितियों को देखकर ही आवाजाही की सलाह दी है।

हिमाचल प्रदेश में अरसे बाद ताजा हिमपात हुआ है। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद मनाली पहुंचे पर्यटकों में भी खुशी का माहौल है।

chat bot
आपका साथी