सातवीं कक्षा में पढ़ रही 14 साल की लड़की ने लगाया फंदा Kangra News

पालमपुर शहर की निकटवर्ती पंचायत के एक गांव में संदिग्ध हालात में नाबालिग लड़की की मौत हो गई।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 03:23 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 03:23 PM (IST)
सातवीं कक्षा में पढ़ रही 14 साल की लड़की ने लगाया फंदा Kangra News
सातवीं कक्षा में पढ़ रही 14 साल की लड़की ने लगाया फंदा Kangra News

पालमपुर, जेएनएन। निकटवर्ती पंचायत के एक गांव में संदिग्ध हालात में नाबालिग लड़की की मौत हो गई। रविवार शाम करीब पांच बजे सातवीं में पढऩे वाली चौदह वर्षीय लड़की का शव झोंपड़ी में फंदे से लटका मिला। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उसने आत्महत्या की है। पालमपुर पुलिस ने मौके का दौरा किया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट के बाद ही यह ज्ञात हो पाएगा कि मौत कैसे हुई। लड़की की मां की मौत हो चुकी है और घर पर दिव्यांग दादी है। रविवार को ही स्कूल की नई वर्दी लेकर आई थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी