Video : मनाली के सोलंग में बाढ़ से पुल टूटा, ब्‍यास नदी में दो किशोर बहे

Bridge Collapsed in Solang कुल्लू जिले के मनाली में सोलंग गांव के लिए बना अस्थायी पुल सोमवार को टूट गया। पुल पार कर रहे दो किशोर ब्‍यास नदी में बह गए। गोशाल गांव में सराणी मेला लगा हुआ है जिस कारण लोग रिश्तेदारों के साथ खुशियां मनाने आए थे।

By Virender KumarEdited By: Publish:Mon, 15 Aug 2022 04:29 PM (IST) Updated:Mon, 15 Aug 2022 09:03 PM (IST)
Video : मनाली के सोलंग में बाढ़ से पुल टूटा, ब्‍यास नदी में दो किशोर बहे
मनाली के सोलंग में बाढ़ से पुल टूटा!

मनाली, जागरण संवाददाता। Bridge Collapsed in Solang, कुल्लू जिले के मनाली में सोलंग गांव के लिए बना अस्थायी पुल सोमवार को करीब 3.30 बजे टूट गया। पुल पार कर रहे दो किशोर ब्‍यास नदी में बह गए। सोलंग गांव में सराणी मेला लगा हुआ है जिस कारण घाटी के सैकड़ों लोग अपने रिश्तेदारों के साथ गांव की खुशियां मनाने आए थे।

सोलंग गांव के लिए बना अस्थाई पुल ढहा। तीन लोगों के पानी में बह जाने की आशंका#DCKullu #SDM Manali @JagranNews pic.twitter.com/eIadgb7coa— Virender Thakur (@VirenderKthakur) August 15, 2022

दोपहर बाद लोग घरों की ओर वापस हो रहे थे कि अचानक पुल पार करते हुए पुल टूट गया और दो किशोर बाढ़ में बह गए। इनमें करीब 13 वर्षीय कृष्ण कुमार गांव घोषाल व 14 वर्षीय राहुल गांव हरिपुर बताए जा रहे हैं। इनके शव अभी तक नहीं मिले हैं।

मेले को देखते हुए ग्रामीणों ने दो दिन पहले ही अस्थायी पुल बनाया था, लेकिन रात को आई बाढ़ से पुल कमजोर हो गया था। खतरे से अनजान लोग पुल को आर पार कर रहे थे।

पांच साल से पुल निर्माण की मांग

यह वही गांव है जिस गांव के ग्रामीण पांच साल से पुल का जल्द निर्माण करवाने की मांग कर रहे हैं। मजबूर ग्रामीण चुनावों का बहिष्कार भी कर चुके हैं, लेकिन किसी के कान पर कोई जूं नहीं रेंग रही। ठेकेदार पिछले सात साल से पुल को तैयार नहीं करवा पाया है।

क्या कहते हैं एसडीएम

मनाली एसडीएम डाक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी। दो में से एक किशोर को खोज लिया गया है, लेकिन जलस्‍तर अधिक होने पर निकाल नहीं सके। अब रेस्‍क्‍यू आपरेेशन मंगलवार को होगा।

chat bot
आपका साथी