जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधी रात को चली गोलियां, सनसनी

जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात अज्ञात लोगों ने किए चार फायर।

By BabitaEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 10:43 AM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 10:43 AM (IST)
जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधी रात को चली गोलियां, सनसनी
जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधी रात को चली गोलियां, सनसनी

इंदौरा, जेएनएन। कांगड़ा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र इंदौरा के मीलवां में गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। वारदात मंगलवार देर रात की है। जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने ढाबे के बाहर सड़क की दूसरी ओर से चार फायर कर दिए।

इसके बाद वे कार में सवार होकर पठानकोट की ओर भाग गए।  सूचना मिलते ही डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने पुलिस टीम को क्षेत्र की घेराबंदी करने के आदेश दिए और जांच शुरू कर दी। मौके से कारतूस का खोल भी बरामद किया गया है। पंजाब के मानसर टोल नाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। 

ढाबा संचालक लखबीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में नशे के धंधे पर लगाम लगाने के लिए कुछ से नशा निवारण कमेटी ढाबे में बैठती है। कमेटी के लोगों को डराने के लिए नशा तस्कर ने ऐसा किया हो। कुछ दिन पहले मीलवां गांव में कुछ लोगों ने दुकानों को आग लगा दी थी।

रात को नशा तस्करों ने एक व्यक्ति से उसकी बाइक भी छीन ली। अब गोलियां चलाकर कमेटी सदस्यों को हराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है इस सड़क पर पुलिस जवानों की तैनाती की जाए, ताकि नशा तस्करों को रोका जा सके।

उधर, फॉरेंसिक टीम ने सहायक निदेशक के नेतृत्व में घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान वहां तीन जगह गोलियों के निशान पाए गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने इस संबंध में अहम साक्ष्य जुटाए है।

पुलिस गहनता से जांच कर रही है। टोल प्लाजा व पुलिस नाका पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपितों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उक्त क्षेत्र में शीघ्र ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

-संतोष पटियाल, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा।

घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। तीन जगह गोलियां लगने के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि यह फायर करीब 47 मीटर दूर से किए गए हैं। इसके लिए 3.2 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है।

-डॉ. एसके पॉल, सहायक निदेशक क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब धर्मशाला

chat bot
आपका साथी