गगरेट में न्यायालय के आदेश पर ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

गगरेट के अंर्तगत गांव अभयपुर की शहनाज बेगम पत्नी सदाम हुसैन ने अपने ससुराल के सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत न्यायालय में दर्ज करवाई थी। न्यायालय के आदेश पर थाना गगरेट में शहनाज बेगम के पति सास ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:26 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:26 PM (IST)
गगरेट में न्यायालय के आदेश पर ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
न्यायालय के आदेश पर ससुरालक्ष पर दहेज उत्‍पीड़न का मामला दर्ज

गगरेट, जेएनएन। थाना गगरेट के अंर्तगत गांव अभयपुर की शहनाज बेगम पत्नी सदाम हुसैन ने अपने ससुराल के सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत न्यायालय में दर्ज करवाई थी। न्यायालय के आदेश पर थाना गगरेट में शहनाज बेगम के पति, सास ,ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शहनाज बेगम ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उस से कार और गहने आदि की मांग करते है और उसके लिए बेहद गंदी भाषा का इस्तेमाल करते है।

शिकायतकर्ता ने ये भी लिखा है कि जब उसने सारी बातें मायके में बताई और मायके वालों ने जब बात की तो इस परिवार ने अपना पुरा ब्यान बदल लिया और मुझे उत्पीड़न करने के लिए कहने लगे कि हमारे  धर्म मे पांच शादियों की इजाजत है हम दूसरी शादी कर लेंगे। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि उसके साथ मारपीट भी होती रही है लेकिन अपनी शादी बचाने के लिए इस बात को कभी मायके में नहीं किया।

धीरे धीरे जब झगड़े बढ गए तो मामला ग्राम पंचायत में भी गया लेकिन इस मामले का कोई हल नही निकला । थाना गगरेट प्रभारी दर्शन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अदालत के निर्देश पर देहज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर लिया गया है ,पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

chat bot
आपका साथी