पंचायत चुनावों की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता - दीपक शर्मा

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज हमीरपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। आगामी समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने की दरकार है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 01:23 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 01:23 PM (IST)
पंचायत चुनावों की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता - दीपक शर्मा
हमीरपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान मौजूद कार्यकर्ता।

हमीरपुर, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज हमीरपुर में  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। आगामी समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने की दरकार है ताकि कांग्रेस संगठन मजबूती के साथ विधानसभा चुनावों में भाजपा को मात दे सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अनेकों जनविरोधी फैसले ले कर जनता को दुखी किया है।जिस तरह से निजी क्षेत्र के बड़े घरानों से मिली भगत करके किसानों के हितों पर कुठाराघात किया है वह अत्यंत निंदाजनक है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकारों ने सभी वर्गों को आहत किया है। किसान-बागवान, मजदूर, मध्यमवर्ग, छोटा व्यापारी सभी परेशानी में हैं। अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो चुकी है। रोज़गार की संभावनाएं समाप्त हो चुकी हैं। ऐसे में एकमात्र कांग्रेस पार्टी ही अब आशा की किरण है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो 70 सालों में कड़ी मेहनत कर दूरदृष्टि के साथ देश के निर्माण में चार चांद लगाए। दर्जनों सरकारी उपक्रम खड़े किए, भाजपा सरकार ने उन सबको बेचने का अभियान चलाया हुआ है। रेल, हवाई अड्डे समेत सरकार के प्रतिष्ठित उपक्रम निजी हाथों को सौंप दिए हैं।

उन्होनें कहा कि मोदी सरकार ने देश के पांच-सात बड़े घरानों को लगभग सात लाख करोड़ रुपये माफ किए हैं जबकि किसानों के लिए एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी। दीपक शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मोदी सरकार की असफलताओं एवं कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों के बारे में आमजन को परिचित करवाएं। खास कर जो जनता को दैनिक रूप में समस्याएं आ रही हैं उनको उजागर करें और गरीब, असहाय, पीड़ित वर्ग के दर्द को सांझा करें, समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करें। यही कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा का मुख्य उद्देश्य है।

chat bot
आपका साथी