जेबीटी भर्ती के आदेश देकर आधे घंटे में पलटा फैसला

जेबीटी शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षा विभाग खुद असमंजस में है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक डा. पंकज ललित ने शनिवार दोपहर बाद कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव को पत्र लिखकर भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने को कहा।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 11:16 PM (IST)
जेबीटी भर्ती के आदेश देकर आधे घंटे में पलटा फैसला
जेबीटी भर्ती के आदेश देकर आधे घंटे में पलटा फैसला। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। जेबीटी (जूनियर बेसिक ट्रेंड) शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षा विभाग खुद असमंजस में है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक डा. पंकज ललित ने शनिवार दोपहर बाद कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव को पत्र लिखकर भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने को कहा। इस पत्र में उन्होंने कहा कि जेबीटी भर्ती में बीएड डिग्रीधारकों को भी पात्र माना जाए। हालांकि यह पात्रता कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी।

शिक्षा विभाग का यह पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही आधे घंटे बाद विभाग ने दोबारा सचिव को पत्र लिखकर इस प्रक्रिया पर रोक लगाने को कहा। निदेशक की ओर से एक ही दिन में दो बार निकाले गए पत्र से स्पष्ट है कि विभाग इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर खुद असमंजस में है कि करना क्या है। जेबीटी शिक्षकों की भर्ती में बीएड डिग्रीधारकों को पात्र माने जाने को लेकर विवाद चला हुआ है। अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन है। हाईकोर्ट ने अपने पिछले आदेश में कहा था कि जेबीटी में बीएड डिग्रीधारकों को पात्र माना जाए।

चार साल से लटकी है भर्ती

भर्ती एवं पदोन्नति नियमों की उधेड़बुन के कारण शिक्षा विभाग जेबीटी की भर्ती नहीं कर पा रहा है। पहले भर्ती में जेबीटी डिप्लोमा और डीएलएड यानी डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन करने वाले पात्र माने जाते थे। कुछ राज्यों ने बीएड डिग्रीधारकों को भी जेबीटी के लिए पात्र माना। इसके बाद यह झगड़ा हिमाचल भी पहुंचा। बीएड डिग्रीधारकों ने विभाग के समक्ष इस मामले को उठाया। इसके बाद हाईकोर्ट में भी इसको लेकर चुनौती दी गई। सरकार भी इसके पक्ष में है कि भर्ती में जेबीटी को ही लिया जाए।

2019 में हुई थी परीक्षा

प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जेबीटी के खाली पदों को भरने के लिए वर्ष 2019 को कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भर्ती निकाली थी। 12 मई, 2019 में हजारों युवाओं ने जेबीटी की परीक्षा दी थी। अब तक इसका रिजल्ट नहीं निकाला गया है। वर्ष 2020 में बैच वाइज आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए हर जिला में काउंसलिंग हुई पर रिजल्ट घोषित नहीं किया गया।

chat bot
आपका साथी