हिमाचल के सात जिलों में सूखे के कारण फसलों को भारी नुकसान, हमीरपुर में सबसे ज्‍यादा प्रभावित, पढ़ें खबर

Himachal Crops Damage हिमाचल प्रदेश में सात जिलों में सूखे के कारण 31.22 फीसद फसलों को नुकसान हुआ है जो 67.73 करोड़ रुपये आंका है। यह नुकसान नवंबर से लेकर मार्च तक का है। अकेले हमीरपुर जिला में 90.22 फीसद जबकिसिरमौर में 28 फीसद फसलों को नुकसान हुआ है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 09:18 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 09:18 AM (IST)
हिमाचल के सात जिलों में सूखे के कारण फसलों को भारी नुकसान, हमीरपुर में सबसे ज्‍यादा प्रभावित, पढ़ें खबर
हिमाचल प्रदेश में सात जिलों में सूखे के कारण 31.22 फीसद फसलों को नुकसान हुआ है

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Crops Damage, हिमाचल प्रदेश में सात जिलों में सूखे के कारण 31.22 फीसद फसलों को नुकसान हुआ है, जो 67.73 करोड़ रुपये आंका है। यह नुकसान नवंबर से लेकर मार्च तक का है। अकेले हमीरपुर जिला में 90.22 फीसद, जबकिसिरमौर में 28 फीसद फसलों को नुकसान हुआ है। सिरमौर में नुकसान 20.96 करोड़ आंका है। हालांकि कृषि विभाग ने अधिकारियों से ग्राउंड रिपोर्ट मांगी है। इसका कारण नुकसान का बहुत अधिक दर्शाना है। इसका कारण यह भी है कि रिपोर्ट के आधार पर 6709 हेक्टेयर में 33 फीसद से कम नुकसान हुआ है।

कृषि विभाग ने पांच बचे हुए जिलों से भी फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। सभी जिलों से रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगी। नवंबर से लेकर मार्च तक प्रदेश में बारिश कम होने के कारण सूखे की नौबत आने से किसानों को फसलों को पशुओं को खिलाने पर मजबूर होना पड़ा है। इसका सीधा असर प्रदेश के कृषि उत्पादन पर पड़ा है।

किस जिला में कितना हुआ नुकसान

जिला,कुल फसलें हेक्टेयर क्षेत्र,नुकसान हेक्टेयर क्षेत्र, नुकसान करोड़ों में, कितना फीसद नुकसान चंबा,23900,3571,4.06,14.94 हमीरपुर,32760,29558,10.25,90.22 कांगड़ा,104480,31520,12.45,30.16 कुल्लू,18720,550,0.32,2.93 मंडी,27140,6600,7.25,24.31 सिरमौर,33940,9619,20.96,28.34 ऊना,32520,3966,12.44,12.19 कुल,273460,85384,67.73,31.22

सात जिलों में दिसंबर से मार्च तक सामान्य से बहुत कम बारिश हुई। कई जिलों में तो 90 फीसद तक कम बारिश हुई।

जिला,दिसंबर,जनवरी,फरवरी,मार्च चंबा,-18,-50,-77,-62, हमीरपुर,7,-55,-93,-79, कांगड़ा,4,-42,-85,-84 कुल्लू,-21,-49,-70,-40, मंडी,-19,-73,-79,-58, सिरमौर,-23,-39,-64,-77, ऊना,-10,-50,-91,-71, प्रदेश में,-22,-58,-80,-62

सूखे के कारण फसलों काे भारी नुकसान : मंत्री

कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर का कहना है प्रदेश में सूखे के कारण फसलों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। नुकसान की राशि और बढ़ेगी। पांच जिलों से अभी नुकसान की रिपोर्ट नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी