फर्जी आइडी से लड़कियों को तंग करने वाला गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने फेसबुक पर फेक आइडी बनाकर लड़कियों को परेशान करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Mar 2018 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Mar 2018 03:00 AM (IST)
फर्जी आइडी से लड़कियों को तंग करने वाला गिरफ्तार
फर्जी आइडी से लड़कियों को तंग करने वाला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवा : स्थानीय पुलिस ने फेसबुक पर फेक आइडी बनाकर लड़कियों से अश्लील बातें करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि स्थानीय महाविद्यालय की तीन लड़कियों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि फेसबुक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील कमेंट्स लिखे जा रहे हैं। पुलिस ने नगरोटा बगवा के आरोपित अक्षय को फेक आइडी बनाने तथा अश्लील कमेंट्स करने पर हिरासत में लिया है। आरोपित के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर भाग का नशा करने वाले युवाओं को भी दबोचा। एसएचओ सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि नशे का सेवन करने वाले इन युवाओं से पूछताछ की जा रही है कि नशा कहां से खरीदा था।

chat bot
आपका साथी