Coronavirus: राज्य पुलिस मुख्यालय दो दिन रहेगा बंद, सोमवार को आधे दिन के बाद खुलेगा सीआइडी दफ्तर

Himachal Coronavirus News कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर राज्य पुलिस मुख्यालय सोमवार और मंगलवार को दो दिन तक बंद रहेगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 09:23 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 09:23 AM (IST)
Coronavirus: राज्य पुलिस मुख्यालय दो दिन रहेगा बंद, सोमवार को आधे दिन के बाद खुलेगा सीआइडी दफ्तर
Coronavirus: राज्य पुलिस मुख्यालय दो दिन रहेगा बंद, सोमवार को आधे दिन के बाद खुलेगा सीआइडी दफ्तर

शिमला, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर राज्य पुलिस मुख्यालय सोमवार और मंगलवार को दो दिन तक बंद रहेगा। दोनों दिन यहां के सभी कमरों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा सीआइडी का राज्य मुख्यालय भी सोमवार को आधे दिन तक बंद रहेगा। वहां पूरे कार्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा। राज्य पुलिस मुख्यालय दूसरी दफा बंद रहेगा। पहले डीजीपी की ताजपोशी के दौरान दिल्ली का एक व्यक्ति मुलाकात करने शिमला आया था। वह मुख्यालय में डीजीपी से मिला। बाद में वह न केवल कोरोना पॉजीटिव पाया गया था बल्कि उसकी मौत भी हो गई थी। तब कई आला अधिकारियों के सैंपल लिए गए थे। हालांकि सभी सैंपल कोरोना के लिए नेगेटिव पाए गए थे।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) नीलम प्रकाश वीरवार को राज्य पुलिस मुख्यालय की केंटीन भी गए थे। तब उनका कोरोना संक्रमण के लिए टेस्ट तो हो गया था, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई थी। राज्य पुलिस ने एहतियात के तौर पर केंटीन को बंद कर दिया है। एसपी कानून व्यवस्था डॉ. खुशहाल शर्मा ने केंटीन बंद करने की पुष्टि की है। पीएसओ ने कैंटीन से बिस्कुट, खाद्य तेल, आंखों का चश्मा खरीदा था। रिपोर्ट देर रात आई, इसमें नीलम कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे दो दिन पहले वह पुलिस के सीटीवीएस विंग में भी गए थे।

chat bot
आपका साथी