Coronavirus: महाराष्ट्र से लौटे कांगड़ा के चार और लोग कोरोना संक्रमित, चार हुए स्वस्थ

Himachal Coronavirus News जिला कांगड़ा में चार कोरोना मामले सामने आए हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 01:14 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 05:04 PM (IST)
Coronavirus: महाराष्ट्र से लौटे  कांगड़ा के चार और लोग कोरोना संक्रमित, चार हुए स्वस्थ
Coronavirus: महाराष्ट्र से लौटे कांगड़ा के चार और लोग कोरोना संक्रमित, चार हुए स्वस्थ

कांगड़ा, जेएनएन। जिला कांगड़ा में चार कोरोना मामले सामने आए हैं। दौलतपुर का 36 वर्षीय व्यक्ति, जयसिंहपुर का 64 वर्षीय शख्स व जयसिंहपुर के ही 70 वर्षीय बुजुर्ग और पुड़वा का 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। ये सभी महाराष्ट्र से लौटे हैं।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ते आंकड़े के बीच बड़ी राहत की खबर आई है। जिला कांगड़ा के चार कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन ने बताया घुरकड़ी की युवती समेत ककड़ैं, गोलवां व जौंटा का काेरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिला कांगड़ा में 53 कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनमें से 17 स्वस्थ हो गए हैं। बैजनाथ कोविड केयर सेंटर समेत अन्य अस्पतालों में अब 35 लोग उपचाराधीन हैं।

chat bot
आपका साथी