वीरभद्र सिंह के हलके अर्की में कांग्रेस की जीत, परवाणू में ईवीएम देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का हंगामा

Arki Nagar Panchayat मतगणना के दौरान नगर परिषद परवाणू में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। यहां वार्ड नंबर एक की ईवीएम देरी से पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्‍यक्‍त किया है। इस मामले में कांग्रेस को कई तरह के संदेह होने लगे हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 06:56 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 07:20 PM (IST)
वीरभद्र सिंह के हलके अर्की में कांग्रेस की जीत, परवाणू में ईवीएम देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का हंगामा
मतगणना के दौरान नगर परिषद परवाणू में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।

सोलन, जेएनएन। मतगणना के दौरान नगर परिषद परवाणू में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। यहां वार्ड नंबर एक की ईवीएम देरी से पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्‍यक्‍त किया है। गौर हो कि इस वार्ड से उम्‍मीदवार के रूप में भाजपा नेता महिला आयोग की राज्‍य अध्‍यक्ष डेजी ठाकुर मैदान में हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब वार्ड नंबर तीन की ईवीएम भी इसी स्‍कूल में काफी समय पहले पहुंच चुकी हैं तो वार्ड एक की इवीएम देरी से क्‍यों पहुंची हैं। इस मामले में कांग्रेस को कई तरह के संदेह होने लगे हैं। पुलिस मामले को शांत करवाने की कोशिश कर रही है।

परवाणू में कांग्रेस नेताओं ने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजीव सैजल और महिला आयोग की राज्‍य अध्‍यक्ष पर सत्‍ता का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए हैं। कहा सत्‍ता का दुरुपयोग करके सत्‍ता हासिल नहीं करने देंगे। कांग्रेस नेता हरदीप बाबा और रमेश चौहान ने बताया यहां करीब सब कुछ पैक हो जाने के बाद भी मशीनों को करीब डेढ़ से दो घंटे तक देरी से काउंट‍िंग सेंटर पहुंचाया गया है। इस वार्ड नंबर एक की वोटि‍ंग को बदलने का प्रयास हुआ है, इसकी वोटिंग दोबारा पुलिस के कड़े पहरे में दोबारा होनी चाहिए।

उधर, पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र अर्की में नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस काबिज हो गई है। यहां  अर्की में कांग्रेस पांच और भाजपा केवल दो पर सिमट कर रहे गई है। जिला में निकाय चुनावों में कांग्रेस के लिए खुशियों भरी खबर रही है।

chat bot
आपका साथी