राठौर के नेतृत्व कांग्रेस लड़ेगी विधानसभा चुनाव

प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस कुलदीप राठौर के नेतृत्व में लड़ेगी। सोमवार को हुई वर्चुअल बैठक में हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने यह प्रस्ताव रखा। इसका सभी जिला अध्यक्षों ने समर्थन किया।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 11:02 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 11:02 PM (IST)
राठौर के नेतृत्व कांग्रेस लड़ेगी विधानसभा चुनाव
राठौर के नेतृत्व कांग्रेस लड़ेगी विधानसभा चुनाव। जागरण

शिमला, जागरण संवाददाता। प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस कुलदीप राठौर के नेतृत्व में लड़ेगी। सोमवार को हुई वर्चुअल बैठक में हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने यह प्रस्ताव रखा। इसका सभी जिला अध्यक्षों ने समर्थन किया।

बैठक में ध्वनिमत से इस प्रस्ताव को पारित किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के तीन साल के कार्यकाल पर प्रस्ताव प्रस्तुत कर उपचुनाव में जीत का पूरा श्रेय उन्हें देने की बात कही, जिसका सभी जिला अध्यक्षों ने समर्थन किया। इस प्रस्ताव को भी पारित कर हाईकमान को भेजने का निर्णय लिया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की जीत की देशभर में सराहना हो रही है। उन्होंने सदस्यता अभियान में तेजी लाने और इसे जल्द पूरा करने को भी कहा। शुक्ला ने डिजिटल सदस्यता अभियान भी शुरू करने का सुझाव दिया।

दिल्ली की बैठकों में दिया जाता है हिमाचल का उदाहरण : शुक्ला

राजीव शुक्ला ने जन जागरण अभियान, सदस्यता अभियान, ट्रेङ्क्षनग कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोई फर्जी सदस्य न बने इस पर पूरी नजर रखी जानी चाहिए। शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की दिल्ली में होने वाली बैठकों में हिमाचल का उदाहरण दिया जाता है। राठौर ने कहा कि सदस्यता अभियान पर वह पूरी नजर रखे हुए हैं। इससे पूर्व जिला अध्यक्षों ने जन जागरण व सदस्यता अभियान की प्रगति की जानकारी दी।

सभी को साथ लाना था चुनौती : राठौर

जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सोमवार को तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। पार्टी कार्यालय राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राठौर ने कहा कि तीन साल पहले जब राहुल गांधी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी तो उस समय बहुत ही विकट परिस्थितियां थी। सभी नेताओं को एक मंच पर लाना बहुत बड़ी चुनौती थी, उसे भी सफलतापूर्वक पार किया। अब कांग्रेस मजबूत और एकजुट है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल कर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। राठौर ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव क्षेत्र से विद्या स्टोक्स चुनाव लड़ती रही हैं। अब वह कुछ अस्वस्थ हैं और उनके इस कार्यक्रम में न आने की कमी खल रही है।

वीरभद्र को किया याद

राठौर ने कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उनकी बहुत कमी खल रही है। वह अब हमारे बीच नहीं हैं। उनका प्यार और मार्गदर्शन हमेशा साथ रहेगा। उन्होंने इस दौरान प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय डा. यशवंत  सिंह परमार को भी याद किया।

chat bot
आपका साथी