वीरभद्र के खिलाफ लामबंद हुए कांग्रेसी, राहुल गांधी से करेंगे शिकायत

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से की जाएगी।

By Edited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 07:12 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 11:21 AM (IST)
वीरभद्र के खिलाफ लामबंद हुए कांग्रेसी, राहुल गांधी से करेंगे शिकायत
वीरभद्र के खिलाफ लामबंद हुए कांग्रेसी, राहुल गांधी से करेंगे शिकायत

जेएनएन, ज्वालामुखी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरदेव कंवर ने ज्वालामुखी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से की जाएगी।

जिस तरह से वीरभद्र सिंह ने सुक्खू व हजारों नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ बयानबाजी की है उससे कार्यकर्ताओं का दिल टूट गया है। उन्होंने कहा वीरभद्र सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं व उनका सभी सम्मान करते हैं, लेकिन छह बार मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री रहे वीरभद्र ¨सह से इस प्रकार की बयानबाजी की कतई उम्मीद नहीं थी। पार्टी नेताओं की तनातनी आने वाले लोस चुनावों में पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक गौतम, पुष्पेंद्र ठाकुर, जिला महासचिव अनीता चौधरी, जिला ओबीसी कांग्रेस सेल के अध्यक्ष अमन हैप्पी व अन्य मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं से माफी मांगें पूर्व मुख्यमंत्री : करुण

पालमपुर। संगठनात्मक जिला पालमपुर कांग्रेस अध्यक्ष करुण शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से की गई टिप्पणी का विरोध किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से कार्यकर्ताओं सहित जनता से माफी मांगने की बात कही है। पालमपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन-रात एक किए हैं। चुनावी समय में कार्यकर्ताओं के प्रति ऐसी टिप्पणी करना पार्टी हित में नहीं है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि कांग्रेस के किसी अध्यक्ष ने अपनी छह साल की अवधि पूरी की, वहीं पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान की है। हालांकि सुक्खू के कार्यकाल में कांग्रेस हर स्तर पर मजबूत हुई है। उन्होंने लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में अपना समय लगाया है।

आरोप लगाया पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के कार्यकाल में चंद परिवारों की दखलअंदाजी व पूछा जाता रहा था। जबकि पूर्व अध्यक्ष सुक्खू की सोच के कारण कार्यकर्ताओं को सम्मान हासिल हुआ है। इस अवसर पर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुशील कौल, पेंशनर विभाग जिला अध्यक्ष रंजीत शास्‍त्री, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मिलाप चंद राणा, देशराज चौधरी, प्रेमदास कौंडल, बहादुर राणा, जिला सचिव गुरदेव ¨सह राणा, सुरेश अवस्थी, सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

भाजपा के खिलाफ करनी चाहिए बयानबाजी : चंबियाल

नूरपुर। प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जिला परिषद कांगड़ा के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बयानबाजी पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से शिकायत की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह को अपनी ही पार्टी के नेताओं पर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा। कहा पूर्व मुख्यमंत्री को ऐसी बयानबाजी भाजपा के खिलाफ करनी चाहिए। सुक्खू का कार्यकाल बेहद शानदार रहा है और उन्होंने संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को बधाई दी। इस अवसर पर संगठनात्मक जिला नूरपुर कांग्रेस के अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया व जिला कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष कमल किशोर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी