राहुल गांधी की रैली : कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने लिया चंबी मैदान का जायजा

kuldeep rathour and mukesh visit chambi ground राहुल गांधी की रैली के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को चंबी मैदान का जायजा लिया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 12:13 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 12:13 PM (IST)
राहुल गांधी की रैली : कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने लिया चंबी मैदान का जायजा
राहुल गांधी की रैली : कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने लिया चंबी मैदान का जायजा

धर्मशाला, जेएनएन। शाहपुर हलके के चंबी मैदान में सात मार्च को होने वाली कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर बाद करीब दो बजे पहुंचेंगे। वे संसदीय क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, कांग्रेस पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी‍ पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस सचिव केवल सिंह पठानिया सहित अन्‍य पार्टी नेताओं ने सोमवार को चंबी मैदान का दौरा कर जायजा लिया। 

कुलदीप राठौर ने कहा कि रैली में भीड़ जुटाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कहा कि प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में राहुल गांधी की रैलियां होंगी। बकौल राठौर, मार्च अंत तक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल दौरे पर आएंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी। रैली के लिए समय व स्थान अभी निर्धारित किया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों को रैलियों में पहुंचने के लिए दबाव बना रही है।

chat bot
आपका साथी