अपनों से ही हार सकती है कांग्रेसः तजिंदर बिट्टू

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने दावा किया है कि प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतेगी। उपचुनाव से शुरू हुआ विजयी अभियान अब रुकने वाला नहीं है।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Wed, 12 Jan 2022 10:59 PM (IST) Updated:Wed, 12 Jan 2022 10:59 PM (IST)
अपनों से ही हार सकती है कांग्रेसः  तजिंदर बिट्टू
कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी तजिंदर पाल सिंह् बिट्टू का हिमाचल पहुंचने पर स्वागत करते कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर। जागरण

शिमला, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने दावा किया है कि प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतेगी। उपचुनाव से शुरू हुआ विजयी अभियान अब रुकने वाला नहीं है। सह प्रभारी का दायित्व संभालने के बाद बुधवार को शिमला पहुंचे बिट्टू पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी को कोई नहीं हरा सकता। केवल कांग्रेस ही कांग्रेस को हरा सकती है। संगठन यदि एकजुट रहे तो कांग्रेस सब पर भारी है। बिट्टू ने प्रदेश कांग्रेस की मजबूती की सराहना करते हुए कहा कि हाल ही के उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत का उत्साह बढ़ाने वाला संदेश पूरे देश को गया है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ङ्क्षसह राठौर ने बिट्टू का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिट्टू की नियुक्ति से प्रदेश में कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। वहीं कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी बिट्टू का स्वागत किया। इस दौरान जालंधर के महापौर सिमरनजीत ङ्क्षसह बिट्टू, विधायक विक्रमादित्य ङ्क्षसह, जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, पीसीसी सचिव सुशांत कपरेट भी मौजूद रहे।

मां चिंतपूर्णी का भक्त हूं, प्रदेश की सेवा करने का मौका मिलना सौभाग्य

बिट्टू ने कहा कि मैं माता चिंतपूर्णी का भक्त हूं और मंदिर में आता रहता हूं। जिस भूमि पर श्रद्धा है वहां पर काम करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है।

पंजाब में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने हिमाचल से जाएगी टीम

बिट्टू ने कहा कि पंजाब में अगले महीने विधानसभा चुनाव हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस फिर से सत्ता में होगी। पंजाब विधानसभा चुनाव में हिमाचल से पार्टी नेताओं की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी