केवि योल में गूंजे शास्त्रीय संगीत के तराने

केंद्रीय विधालय योल छावनी में ¨हदुस्तान के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत सम्राट पंडित भोलानाथ मिश्रा के सानिध्य में सुरों की महफिल सजी। कार्यक्रम से पूर्व स्कूल के उपप्रधानाचार्य जेपी डोगरा ने उन्हे व उनके सहयोगियो को सम्मानित करते हुए कहा कि शास्त्रीय संगीत हमारी भारतीय संस्कृति की धरोहर है ओर आज भी देश में नही वल्कि विदेश में भी उसकी पहचान ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 09:57 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 09:57 PM (IST)
केवि योल में गूंजे शास्त्रीय संगीत के तराने
केवि योल में गूंजे शास्त्रीय संगीत के तराने

संवाद सहयोगी, योल : केंद्रीय विद्यालय योल छावनी में हिंदुस्तान के सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत सम्राट पंडित भोलानाथ मिश्रा के साग्निध्य में सुरों की महफिल सजी। कार्यक्रम से पूर्व स्कूल के उपप्रधानाचार्य जेपी डोगरा ने उन्हें व उनके सहयोगियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत भारतीय संस्कृति की धरोहर है। आज भी देश में नहीं, बल्कि विदेश में भी उसकी पहचान बनी हुई है। यह स्कूल के लिए गौरव की बात है कि शास्त्रीय संगीत का आयोजन मैक संस्था के सौजन्य से किया गया। इससे बच्चों को देश की प्राचीन संस्कृति का ज्ञान मिला है। मिश्रा के सहयोगी नवाब अली और जाकिर धौलपुरी ने सुरों से स्कूल में खूब समां बांधा।

chat bot
आपका साथी