जवाली में कोई अधिकारी आने के लिए तैयार नहीं : चंद्र

पूर्व सांसद चंद्र कुमार ने कहा कि जवाली विधानसभा में कोई कर्मचारी आने के लिए तैयार नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 07:27 PM (IST)
जवाली में कोई अधिकारी आने के लिए तैयार नहीं : चंद्र
जवाली में कोई अधिकारी आने के लिए तैयार नहीं : चंद्र

संवाद सूत्र, नगरोटा सूरियां : पूर्व सांसद चंद्र कुमार ने जवाली के विधायक पर अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी जवाली विधानसभा क्षेत्र में आने के लिए तैयार नहीं है। नगरोटा सूरियां में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को बने आठ महीने हो गए हैं, लेकिन जवाली में बजट होने के बावजूद सड़कों, पुलों व पेयजल योजनाओं के कार्य ठप हैं। नगरोटा सूरियां डिग्री कॉलेज में आठ प्राध्यापकों के पद खाली हैं। कॉलेज के दो शिक्षकों को डेपुटेशन पर भेजकर बच्चों से खिलवाड़ किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी सहित कई कार्यालयों के अधिकारी तबादले करवा कर पलायन कर गए हैं। वुसकुआड़ा सड़क पर पुल के स्तंभ पिछली सरकार के समय तैयार किए जा चुके हैं, लेकिन आठ महीनों के बाद भी लेंटल नहीं डलवाया जा सका है। यिहूंणी-चनणी सड़क का कार्य छह महीने बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। इसी तरह बाड़ा, चिचड़, भाली सड़क, गिरन खड्ड-लोअर कुट, अमलेला, घाड़ जरोट सड़कों का निर्माण अधूरा है। इस अवसर पर नगरोटा सूरियां पंचायत के प्रधान राज शहरिया, हाकम ¨सह, सुदर्शना, गुरदेव भारती, सुभाषना भारती, हरनाम ¨सह, सेवा देवी, प्रेम लता, रामस्वरूप, रमेश कबीर, रामपाल धीमान, कर्ण पठानिया, सीताराम, पवन चौधरी, मनमोहन ¨सह, सु¨रदर, चंदू लाल, सुशील पठानिया व देवराज शर्मा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी