सरकाघाट के चोलथरा में रात को खाई में गिरी कार, पूर्व सैनिक की मौत

Cholthara Car Accident चोलथरा पंचायत के हयोड मोड़ पर देर रात करीब 11.30 बजे एक मारुति सुजूकी 800 कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पहचान 41 वर्षीय विक्‍की पुत्र जैसी राम गांव बैहल कोठी डाकघर बसंतपुर तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 09:10 AM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 09:10 AM (IST)
सरकाघाट के चोलथरा में रात को खाई में गिरी कार, पूर्व सैनिक की मौत
चोलथरा पंचायत के हयोड मोड़ पर देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई।

सरकाघाट, जेएनएन। चोलथरा पंचायत के हयोड मोड़ पर देर रात करीब 11.30 बजे एक मारुति सुजूकी 800 कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। प्रीतम चंद पुत्र चमनलाल निवासी ग्रेयोह डाकघर कांगो का गैहरा ने पुलिस को बताया गत रात्रि जब वह अपनी निजी गाड़ी में हमीरपुर से अपने घर जा रहा था तो उसने हयोड मोड़ के पास नीचे एक कार को दुर्घटनाग्रस्त हुए देखा। जब वह दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति को कार के नीचे दबे हुए देखा।

उसने तत्काल पंचायत प्रधान चोलथरा पवन ठाकुर को फोन पर दुर्घटना की सूचना दी। पंचायत प्रधान ने प्रीतम चंद की सहायता से गाड़ी के नीचे दबे व्यक्ति को निकाला और देखा कि कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पंचायत प्रधान ने सरकाघाट पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

दुर्घनाग्रस्त गाड़ी के चालक की पहचान 41 वर्षीय विक्‍की पुत्र जैसी राम गांव बैहल कोठी डाकघर बसंतपुर तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विक्की अवाहदेवी से घर की ओर आ रहा था और जैसे ही वह अवाहदेवी-सरकाघाट सड़क पर हयोड मोड़ के पास पहुंचा तो उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी के साथ 25 फ़ीट नीचे खाई में गिर गया। मृतक विक्की पूर्व सैनिक था और टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी