हिमाचल में तीसरा विकल्प बनेगी बसपा, कांशीराम के परिनिवारण दिवस पर होगा कार्यक्रम : विजय बाहड़ी

BSP Contest Election Himachalबहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में सामने आएगी। प्रदेश की जनता भाजपा व कांग्रेस की जुगलबंदी व गलत नीतियों से दुखी है। ऐसे में प्रदेश की जनता बड़ी राहत के रूप में बसपा को तीसरे विकल्प के रूप में तलाश रही है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 09:46 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 09:46 AM (IST)
हिमाचल में तीसरा विकल्प बनेगी बसपा, कांशीराम के परिनिवारण दिवस पर होगा कार्यक्रम : विजय बाहड़ी
बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में सामने आएगी

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। BSP Contest Election Himachal, बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में सामने आएगी। प्रदेश की जनता भाजपा व कांग्रेस की जुगलबंदी व गलत नीतियों से दुखी है। ऐसे में प्रदेश की जनता बड़ी राहत के रूप में बसपा को तीसरे विकल्प के रूप में तलाश रही है। लोग बसपा से जुड़ रहे हैं और आने वाले समय में बसपा हिमाचल के तीसरे विकल्प की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। महंगाई से आम जनता त्रस्त है। गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। दो वक्त की रोटी के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है।

बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार बाहड़ी ने कहा कि नौ अक्तूबर को जिला बिलासपुर के नगर परिषद हाल में प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद की अध्यक्षता में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिवारण दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कांगड़ा में जारी बयान में उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्‍य व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजा राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, जबकि पूर्व राज्यसभा सदस्‍य अवतार सिंह, करीम पुरी, दया चंद, सुमरित सिंह, काशी राम व प्रदेश के सभी जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

विजय कुमार बाहड़ी ने कहा प्रदेश के लोगों में काफी उत्साह है और इस बार बसपा प्रदेश की सभी विधानसभा की 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा 2007 के फार्मूले के आधार पर प्रदेश के सभी वर्गों के जीतने व टिकाऊ यूवा वर्ग व महिलाओं को विधानसभा पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने बताया बसपा इस बार प्रदेश में तीसरा विकल्प के रूप में सामने आएगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 12 निजी कालेज प्राचार्यों पर कार्रवाई की तैयारी, पैसा देकर पास करवाने के मामले में भी होगी जांच

यह भी पढ़ें: सेना से सेवानिवृत्‍त होने के बाद डीआइजी पुलिस कार्यालय धर्मशाला में तैनात मुख्‍य आरक्षी कृष्‍ण कुमार का निधन

chat bot
आपका साथी