BJP Meeting: सुरेश कश्‍यप बोले, उपचुनाव की कमियों को दूर कर 2022 के लिए तैयार है भाजपा

BJP Working Committee Meeting भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्‍यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 11:05 AM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 06:00 PM (IST)
BJP Meeting: सुरेश कश्‍यप बोले, उपचुनाव की कमियों को दूर कर 2022 के लिए तैयार है भाजपा
सुरेश कश्‍यप ने कहा कि उपचुनाव की कमियों को दूर कर 2022 के लिए भाजपा तैयार है । जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। BJP Working Committee Meeting, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्‍यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान उपचुनाव में सभी कमियों को पूरी करते हुए 2022 के चुनाव के लिए भाजपा तैयार है और लक्ष्य पर अटल है।

उन्होंने कहा कि जबसे जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं यह पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई जैसे भारत का टीकाकरण अभियान जो कि दुनिया का सबसे बड़ा अभियान है, इसमें एक दिन में करोड़ों लोगों को टीका लगाकर रिकार्ड बनाए हैं। रिकार्ड समय में भारत में दो कोविड वैक्सीन का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री ने जनता के बारे में सोचकर सभी को मुफ्त राशन छठ पूजा तक देने का निर्माण किया। मास्क बनाने में, वेंटिलेटर बनाने में, आक्सीजन, बिस्तर बनाने में रिकार्ड बनाए हैं। आज भारत आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया। भारत में 10 करोड़ से ज़्यादा लोगों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का लाभ मिला है। हर साल 6000 रुपये किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में पहुंच रही है। आज भारत भ्रष्‍टाचार मुक्त है। यह केवल मोदी के शासनकाल में मुमकिन था। पांच राज्यों में चुनाव आने वाले हैं। इसको लेकर चुनावी रणनीति तय की गई। बैठक में उपचुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। कोविड के समय भी भजापा ने जन सेवा के आयाम स्थापित किए। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं संगठन महामंत्री पवन राणा शिमला भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर से जुड़े। इनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन चंडीगढ़ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली से जुड़े।

chat bot
आपका साथी