सतपाल सत्‍ती का आरोप: कांग्रेस ने हिमाचल में क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया; भाजपा ने एकजुट किया प्रदेश

Satti Hit congress on area politics सतपाल सिंह सत्ती ने अपने संबोधन में कहा 55 वर्षों में कांग्रेस ने देश की जनता का भावनात्मक शोषण के अलावा कुछ नहीं किया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Fri, 27 Dec 2019 12:29 PM (IST) Updated:Fri, 27 Dec 2019 12:29 PM (IST)
सतपाल सत्‍ती का आरोप: कांग्रेस ने हिमाचल में क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया; भाजपा ने एकजुट किया प्रदेश
सतपाल सत्‍ती का आरोप: कांग्रेस ने हिमाचल में क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया; भाजपा ने एकजुट किया प्रदेश

शिमला, जेएनएन। हिमाचल सरकार के दो साल के जश्‍न में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रेम कुमार धूमल का टोपी पहनाकर स्वागत किया। मंगल पांडे का संसद सुरेश कश्यप को हिमाचली टोपी पहना स्वागत किया। सतपाल सिंह सत्ती ने अपने संबोधन में कहा 55 वर्षों में कांग्रेस ने देश की जनता का भावनात्मक शोषण के अलावा कुछ नहीं किया। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया और भाजपा ने हिमाचल को एक किया और प्रदेश का समान विकास किया।

स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। प्रदेश के हर घर में सड़क पानी, रसोई गैस और इन्वेस्टर्स मीट सबसे बड़ा काम बताया। जयराम ठाकुर के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार के कार्यकाल में किए गए कार्य को याद दिलाया। उन्होंने कहा प्रदेश के 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को पेंशन मिले।

chat bot
आपका साथी