Video : गनोह में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव के कार्यक्रम में भाजपा नेता ने लगाए जिंदाबाद के नारे, जानिए क्यों

Kangra News युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव अमित पठानिया शनिवार को नूरपुर क्षेत्र की गृह पंचायत पंजाहड़ा में पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए कई बड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का गनोह में जमावड़ा लगा था। गर्मजोशी से स्वागत के बाद गनोह में उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 08:40 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 08:40 PM (IST)
Video : गनोह में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव के कार्यक्रम में भाजपा नेता ने लगाए जिंदाबाद के नारे, जानिए क्यों
गनोह में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव अमित पठानिया का स्‍वागत करते कार्यकर्ता। जागरण

जसूर, अश्वनी शर्मा।

Kangra News, युवा कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव अमित पठानिया शनिवार को नूरपुर क्षेत्र की गृह पंचायत पंजाहड़ा में पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए कई बड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का गनोह में जमावड़ा लगा था। गर्मजोशी से स्वागत के बाद गनोह में आयोजित सार्वजनिक समारोह में उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कांग्रेस के एक कार्यक्रम में भाजपा नेता ने लगाए युकां पदाधिकारी के पक्ष में नारे, क्यों- जानने के लिए पढ़ें खबर pic.twitter.com/CXgXLqBsL9

— Virender Thakur (@VirenderKthakur) July 2, 2022

मंच पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव रघुवीर बाली सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन जिला भाजपा नूरपुर के एक वरिष्ठ पदाधिकारी जेडी ठाकुर ने भी न केवल समारोह में शिरकत की बल्कि मंच पर आरएस बाली और अमित पठानिया के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस के मंच पर भाजपा के पदाधिकारी द्वारा की गई नारेबाजी सबके लिए चर्चा का विषय रही।

क्या कहते हैं भाजपा नेता

नूरपुर के भाजपा नेता जेडी ठाकुर का कहना है कि अमित पठानिया उनके 'कंगन मित्र' हैं। उन्होंने राष्ट्रीय दल में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की और इसके चलते वह समारोह में शामिल हुए। वैसे भी भाजपा संगठन के लोग उनकी भारी अनदेखी करते आ रहे हैं। वह जिला भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य हैं बावजूद इसके उन्हें संगठन में जानबूझ कर अनेदखी का शिकार बनाया जाता है।

यह बोले रघुवीर बाली

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती द्वारा ऊना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया गया दुव्र्यवहार और सरकारी तंत्र के इशारे पर केस दर्ज करने का मामला बेहद निंदनीय है। यह बात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव रघुवीर सिंह बाली ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। विपक्ष इसी के तहत जनता के मुद्दों पर सरकार को घेर रहा है। बाली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार सामने दिख रही है और इस बौखलाहट में भाजपा नेता अब धमकियां देने पर उतारू हो गए। कांग्रेस पूरी एकजुटता से प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मैदान में डटी हुई है।

यह बोले अजय महाजन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिला कांगड़ा से भारी भेदभाव किया जा रहा है । जिला के अनेक बड़े कार्यालय मंडी शिफ्ट कर दिए तो फोरलेन परियोजना में कांगड़ा के हजारों प्रभावितों से सरकार ने भारी धोखा किया है जिसका खमियाजा उन्हें चुनावों में भुगतना पड़ेगा क्योंकि सत्ता तक पहुंचने के लिए जिला कांगड़ा एक बेहद अहम कड़ी है लेकिन भाजपा सरकार ने उक्त जिला के विकास और उसकी जनता के प्रति सरकार का बेहद उदासीन रुख अपनाए रखा।

जनता की आवाज दबाने का प्रयास

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अमित पठानिया ने कहा कि सत्ता के बल पर डबल इंजन की सरकार तानाशाह बनकर कार्य कर रही है। सत्ता की धौंस दिखाकर जनता की आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जनता भी इस सरकार के जुमलों से अब तंग आ चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जयराम सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा जिसके लिए युवा कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी। उन्हें कांगड़ा चंबा के दस विधानसभा क्षेत्रों का जिम्मा सौंपा है उस पर निष्ठा से कार्य करते हुए पार्टी की जीत को सुनिश्चित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी