मारंडा में श्रीमद्भागवत कथा 6 से

मारंडा में श्रीमद्भागवत कथा छह सितंबर से शुरू होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 07:55 PM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 07:55 PM (IST)
मारंडा में श्रीमद्भागवत कथा 6 से
मारंडा में श्रीमद्भागवत कथा 6 से

संवाद सहयोगी, पालमपुर : रविवार को साई सेवा ट्रस्ट मारंडा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष शांति शर्मा ने की। इसमें साई सेवा ट्रस्ट के 11 सदस्यों व साई सेवा समिति की महिला सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी दी गई और साई मंदिर में छह से 12 सितंबर तक होने वाली साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा की रूपरेखा बनाई। छह सितंबर को सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। सायं ढाई से साढ़े पांच बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। 12 सितंबर को 11 बजे स्वास्थ्य मंत्री विपिन ¨सह परमार लक्ष्मीनारायण शिरडी साई धाम मंदिर में पधार कर जनसहयोग व सरकारी सहायता से बनाए सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।

chat bot
आपका साथी