किसानों को बताए जैविक खेती के फायदे
जागरण संवाददाता धर्मशाला हिमालयन एग्रोज कंपनी जिया ने देहरा ब्लॉक की पंचायत बारकलां में ि
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : हिमालयन एग्रोज कंपनी जिया ने देहरा ब्लॉक की पंचायत बारकलां में किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे भारत की सहभागिता जैविक प्रतिभूत प्रणाली के तहत किसानों को जैविक खेती के फायदों की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को रासायनिक खेती से होने वाले दुष्परिणामों के खिलाफ भी जागरूक किया।
हिमालयन एग्रोज कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल भट्ट ने बताया कि किसानों को जैविक खेती में प्रयोग होने वाली खादों जैसे वीजामृत, जीवामृत धनजीवामृत व दशपर्णी अर्क को बनाने व उसे प्रयोग में लाने का प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान लोगों को जीवामृत बनाने के लिए ड्रम भी बांटे गए। बकौल अनिल भट्ट, हिमालयन एग्रोज जिया इस प्रोजेक्ट को कृषि विभाग पालमपुर के साथ क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य लोगों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करना है।