जिला कांगड़ा के एथलीट अंकेश चौधरी ने गुजरात में चल रही राष्ट्रीय खेलों में जीता कांस्य पदक

जिला के पठियार गांव के एथलीट अंकेश चौधरी ने गांधीनगर (गुजरात) में चल रहीं राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीता है। सेना में हवलदार अंकेश ने सर्विसेज की तरफ से 800 मीटर दौड़ इवेंट में यह सफलता प्राप्त की है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 06 Oct 2022 09:00 PM (IST) Updated:Thu, 06 Oct 2022 09:00 PM (IST)
जिला कांगड़ा के एथलीट अंकेश चौधरी ने गुजरात में चल रही राष्ट्रीय खेलों में जीता कांस्य पदक
एथलीट अंकेश चौधरी ने गांधीनगर (गुजरात) में चल रहीं राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीता है।

बनोई,जागरण संवाद केंद्र। कांगड़ा जिला के पठियार गांव के एथलीट अंकेश चौधरी ने गांधीनगर (गुजरात) में चल रहीं राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीता है। सेना में हवलदार अंकेश ने सर्विसेज की तरफ से 800 मीटर दौड़ इवेंट में यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि पदक का रंग बदल सकता था, लेकिन हल्का बुखार व जुकाम होने से कुछ दिक्कत हुई। इसी कारण कुछ दिन बाद होने वाली ओपन नेशनल एथलेटिक्स में भाग नहीं लेंगे। माता सुमना देवी व पिता हंस राज बेटे की उपलब्धि से खुश हैं।

अंकेश ने इस साल मैनचेस्टर (इंग्लैंड) में हुईं एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता था

भारतीय एथलेटिक्स टीम के सदस्य अंकेश ने इस साल मैनचेस्टर (इंग्लैंड) में हुईं एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि राष्ट्रस्तरीय दो स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते हैं। अंतरराज्यीय एथलेटिक्स में सिल्वर पदक जीता था। अंकेश 2019 में खेलो इंडिया में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि लक्ष्य ओलंपिक्स में पदक जीतना है। इसके लिए तैयारी चल रही है। ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां से जमा दो करने के बाद अंकेश ने बिलासपुर में ट्रायल दिया था, जिसके बाद स्पोर्ट्स हास्टल ऊना (अब बिलासपुर) के लिए चयन हुआ था। उन्होंने बताया कि शुरू में कोच भागीरथ ने काफी सहयोग दिया।

प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करे

अंकेश ने बताया कि अब तक कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं, लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से कोई प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। हिमाचल से कई बेहतरीन एथलीट अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं, लेकिन उन्हें जिलास्तर से बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। हालांकि, प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों की पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की है, लेकिन वह इन तक पहुंचनी भी चाहिए। खेलो इंडिया केंद्र सरकार की सराहनीय पहल है।

ये भी पढ़ें: Congress Rally:10 नहीं अब 14 अक्टूबर को सोलन में होगी प्रियंका वाड्रा की रैली

ये भी पढ़ें: स्वच्छता सर्वेक्षण में नूरपुर नगर परिषद प्रदेश में 11वें व देश में 228 वें स्थान पर रही

chat bot
आपका साथी