22 सितंबर को कांगड़ा आएंगे अमित शाह, भरेंगे जोश: सत्ती

करीब 50 हजार भाजयुमो के सदस्य रैली में शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं में जोश भरेंगे।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 31 Aug 2017 10:28 AM (IST) Updated:Thu, 31 Aug 2017 10:28 AM (IST)
22 सितंबर को कांगड़ा आएंगे अमित शाह,  भरेंगे जोश: सत्ती
22 सितंबर को कांगड़ा आएंगे अमित शाह, भरेंगे जोश: सत्ती

ऊना, जागरण संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अगले माह हिमाचल दौरे पर आएंगे। वह 22 सितंबर को जिला कांगड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेशस्तरीय रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली नगर परिषद मैदान कांगड़ा या धर्मशाला के पुलिस मैदान में हो सकती है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार को ऊना में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि युवा हुंकार रैली में प्रदेशभर से भाजयुमो कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि करीब 50 हजार भाजयुमो के सदस्य रैली में शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं में जोश भरेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद व विधायक भी रैली में मौजूद रहेंगे।

सत्ती ने बताया कि रैली के लिए मंडलस्तर पर तैयारियां की जाएंगी। भाजयुमो मंडलाध्यक्ष अपने मंडल और फिर जिलाध्यक्ष जिलों की सूचियां प्रदेश कार्यकारिणी को सौंपेंगे। सितंबर के तीसरे सप्ताह में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। रैली के रूप में बड़ा आयोजन प्रदेश में हो रहा है। भाजपा इसे सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान और जिलाध्यक्ष बलराम बबलू समेत अन्य मौजूद रहे।

नगर परिषद संतोषगढ़ व नगर पंचायत करसोग का उपचुनाव 24 सितंबर का

राज्य निर्वाचन आयोग ने ऊना जिला की नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड छह तथा मंडी जिला की

नगर पंचायत करसोग के वार्ड छह व सात में उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उपचुनाव 24 सितंबर को होगा।

चुनाव कार्यक्रम से संबंधित अधिसूचना 31 अगस्त को जारी की जाएगी। सात, आठ व 11 सितंबर को प्रात: 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से की जाएगी। उम्मीदवार 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन नाम वापस लेने की अवधि के तुरंत बाद अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे।

मतदान 24 सितंबर को प्रात: आठ बजे से दोपहर बाद चार बजे तक होगा। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित नगर परिषद व नगर पंचायत के कार्यालय में मतगणना की जाएगी। नगर परिषद संतोषगढ़ व नगर पंचायत करसोग में इस घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है।

यह भी पढ़ें: वर्तमान सरकार ने लगाया प्रदेश के माथे पर कलंक: शांता कुमार

chat bot
आपका साथी