कांगड़ा पेंटिंग पाएगी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में पहचान, अमेजन कंपनी का हिमाचल सरकार से करार

Amazon promote kangra painting कांगड़ा पेंटिंग को अब भारत के अलावा दुनियाभर में पहचान मिलेगी।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 09:21 AM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 09:21 AM (IST)
कांगड़ा पेंटिंग पाएगी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में पहचान, अमेजन कंपनी का हिमाचल सरकार से करार
कांगड़ा पेंटिंग पाएगी अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में पहचान, अमेजन कंपनी का हिमाचल सरकार से करार

धर्मशाला, जेएनएन। कांगड़ा पेंटिंग को अब भारत के अलावा दुनियाभर में पहचान मिलेगी। अमेजन कंपनी ने कांगड़ा पेंटिंग को अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतारने का निर्णय लिया है। अमेजन के कंट्री हेड अमित अग्रवाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री से भेंटकर कांगड़ा पेंटिंग के साथ-साथ हैंडलूम उत्पादों और फल-सब्जियों की बिक्री को बढ़ावा देने का भरोसा दिलाया है। कांगड़ा पेंटिंग बनाने में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन उचित बाजार न मिलने से यह पहचान खो रही है।

ग्लोब अपेक्स बनाएगी होटल

ग्लोब अपेक्स कंपनी का प्रतिनिधिमंडल डॉ. सतीश मप्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला और पर्यटन क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई। होटल, रिजॉर्ट, औद्योगिक इकाइयां व कोल्ड स्टोर का निर्माण कंपनी करेगी।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में पैसा लगाएगा होरिजन ग्रुप

होरिजन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. सतीश बतरा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत पब्लिक ट्रांसपोर्ट में पैसा लगाने की इच्छा जाहिर की। इसके अलावा एग्रो प्रोसेङ्क्षसग में भी कंपनी ने निवेश का फैसला लिया है।

chat bot
आपका साथी