दिवाली पर एयर इंडिया का हिमाचल को तोहफा, चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए शुरू होगी उड़ान

Air India Flight ए‍यर इंडिया ने दिवाली पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 27 Oct 2019 02:05 PM (IST) Updated:Mon, 28 Oct 2019 07:43 AM (IST)
दिवाली पर एयर इंडिया का हिमाचल को तोहफा, चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए शुरू होगी उड़ान
दिवाली पर एयर इंडिया का हिमाचल को तोहफा, चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए शुरू होगी उड़ान

धर्मशाला, जेएनएन। ए‍यर इंडिया ने दिवाली पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। एयर इंडिया ने चंडीगढ़ से गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। बताया जा रहा है एयर इंडिया 16 नवंबर से चंडीगढ़ से यह उड़ान शुरू कर सकता है। 70 सीट वाला विमान सप्‍ताह में छह दिन कांगड़ा के लिए उड़ान भरेगा। इस उड़ान के शुरू होने से सैलानियों को चंडीगढ़ से धर्मशाला पहुंचने में आसानी होगी। अभी एयर इंडिया ने किराये को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। कांगड़ा से चंडीगढ़ की दूरी करीब 250 किलोमीटर है। सड़क से इस मार्ग पर आवाजाही में छह घंटे से ज्‍यादा का समय लग जाता है। एयर इंडिया की उड़ान शुरू होने से घंटों का सफर चंद मिनटों में हो सकेगा, इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

धर्मशाला और मैक्‍लोडगंज आने वाले सैलानियों के लिए भी यह उड़ान काफी फायदेमंद रहेगी। चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए उड़ान शुरू होने से पर्यटन नगरी धर्मशाला में पर्यटकों का और जमावड़ा लगेगा। अभी एयर इंडिया की दो फलाइट दिल्‍ली से कांगड़ा के लिए आ रही हैं। स्‍पाइस जेट ने उड़ान बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस बीच एयर इंडिया की इस पहल से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर भी रौनक आएगी।

chat bot
आपका साथी