चार दिन हिमाचल की वादियों में घूमकर दिल्‍ली लौटे नितिन गडकरी, प्रदेश को दी 15 हजार करोड़ की सौगात

Union Minister Nitin Gadkari हिमाचल प्रदेश को 15 हजार करोड की सौगात देने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज सुबह दिल्ली लौट गए। गडकरी परिवार के सदस्‍यों संग 23 जून को कुल्लू मनाली आए थे। कुल्लू सहित लाहुल का दौरा करने के बाद गडकरी स्वजनों संग आज लौट गए।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 11:20 AM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 11:20 AM (IST)
चार दिन हिमाचल की वादियों में घूमकर दिल्‍ली लौटे नितिन गडकरी, प्रदेश को दी 15 हजार करोड़ की सौगात
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दो दिन पहले अटल टनल रोहतांग का सफर करने के दौरान मुख्‍यमंत्री के साथ।

मनाली, जसवंत ठाकुर। Union Minister Nitin Gadkari, हिमाचल प्रदेश को 15 हजार करोड की सौगात देने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज सुबह दिल्ली लौट गए। गडकरी परिवार के सदस्‍यों संग 23 जून को कुल्लू मनाली आए थे। कुल्लू सहित लाहुल का दौरा करने के बाद गडकरी स्वजनों संग आज लौट गए। गडकरी के दौरे के बाद प्रदेश में सड़कों व पुलों के निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है। गडकरी ने अपने दौरे के दौरान स्वजनों के साथ घूमने के साथ साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक भी की।

गडकरी ने देव भूमि कुल्लू से हिमाचल सहित हरियाणा के विकासात्मक कार्यों को गति दी। मनाली के विधायक एवं शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के माध्यम से गडकरी के समक्ष कुल्लू नग्गर मनाली वाम तट मार्ग को डबल लेन  बनाने की मांग रखी। दूसरी ओर लाहुल स्पीति के विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉक्टर रामलाल मार्कण्डे ने मुख्यमंत्री के माध्यम से सीमावर्ती मार्ग समदो ग्राम्फू व तांदी संसारी मार्ग को डबललेन बनाने की मांग रखी। गडकरी ने मांगे पूरी कर सभी को खुश कर दिया।

गडकरी ने कुल्लू मनाली व लाहुल की वादियों को स्विजरलैंड से सुंदर बताया। उन्होंने स्वजनों के साथ दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले 13050 ऊंचे रोहतांग दर्रे को निहारा और स्वजनों संग दर्रे को कैमरे में कैद किया। गडकरी ने अटल टनल रोहतांग को निहारने के बाद इसे देश की आधुनिक टनल बताया। गडकरी ने सोलंगनाला में लगे रोपवे में भी सफर किया। गडकरी ने शनाग व बुरुआ के युवाओं संग बातचीत कर युवाओं को पर्यटन को विकसित करने को प्रेरित किया।

गडकरी ने नगर परिषद के मोनो रेल प्रस्ताव को सराहा। उन्होंने प्रदेश सरकार के माध्यम से इस योजना को स्वीकृति के लिए केंद्र को भेजने की बात कही। गडकरी ने प्रदेश सरकार को सलाह दी कि प्रदेश की सुंदरता को बनाए रखने के लिए सड़कों के बजाय अनछुए पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोड़ें और पर्यटन को बढ़ावा दें। उन्होंने बेहतरीन सड़कों का निर्माण करने की बात कही और प्रदेश की सुंदरता बनाए रखने को स्वच्छता पर बल दिया।

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कुल्लू मनाली दौरा सफल रहा है। गडकरी ने 15 हजार करोड़ की सौगात प्रदेश को दी है। इससे प्रदेश में सड़कों व पुल निर्माण कार्य को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मनाली में मोनो रेल लगाने का सपना देखा है जिसके साकार होने की उम्मीद जगी है।

chat bot
आपका साथी