नेपाल मूल के व्यक्ति से 250 ग्राम चरस बरामद

चामुंडा के पास गश्त कर रही पुलिस टीम ने नेपाल मूल के एक व्यक्ति

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:37 PM (IST)
नेपाल मूल के व्यक्ति से 250 ग्राम चरस बरामद
नेपाल मूल के व्यक्ति से 250 ग्राम चरस बरामद

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : चामुंडा के पास गश्त कर रही पुलिस टीम ने नेपाल मूल के एक व्यक्ति से 250 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है। योल पुलिस प्रभारी करतार चंद अपनी टीम विनोद कुमार, अरविंद व तिलक चंद के साथ श्री चामुंडा मंदिर क्षेत्र में गश्त पर थे। इस बीच पुलिस टीम को देखकर अधेड़ उम्र का व्यक्ति भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर साथ लगती पार्किंग में उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 250 ग्राम चरस बरामद हुई। उसकी पहचान नेपाल निवासी नानू बली के रूप में हुई है। वर्तमान में वह जिला शिमला के रोहडू के गांव सामला में रह रहा है। पता चला है कि वह छह माह पूर्व ही पांच साल दो महीने की सजा काटकर जेल से रिहा हुआ है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसके साथ और कौन लोग चरस के इस धंधे में संलिप्त हैं।

chat bot
आपका साथी