Video : 53 मील में 200 फीट लंबा डंगा ढहा, श्‍मशानघाट भी चपेट में

Riot Collapsed in Rajiyana पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश से डंगा ढह गया। रजियाणा पंचायत (53मील) निवासी महेंद्र राज को लाखों का नुकसान हुआ है। डंगे के मलबे की चपेट में आने से सदरपुर पंचायत का श्मशानघाट भी ध्वस्त हो गया है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 04:30 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 04:39 PM (IST)
Video : 53 मील में 200 फीट लंबा डंगा ढहा, श्‍मशानघाट भी चपेट में
53 मील में 200 फीट लंबा डंगा बारिश की वजह से ढह गया। जागरण

टांडा, जागरण संवाददाता। Riot Collapsed in Rajiyana, पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश से डंगा ढह गया। रजियाणा पंचायत (53मील) निवासी महेंद्र राज को लाखों का नुकसान हुआ है। डंगे के मलबे की चपेट में आने से सदरपुर पंचायत का श्मशानघाट भी ध्वस्त हो गया है।

कांगड़ा में रजियाणा पंचायत में 200 फ़ीट लम्बा।डंगा ढहा pic.twitter.com/8CqvfeTWoJ— virender thakur (@VirenderKthakur) January 23, 2022

53 मील निवासी महेंद्र राज ने बताया कि उन्होंने निजी भूमि को भूस्खलन से बचाने के लिए डंगा लगाया था। करीब 50 फीट ऊंचा और 200 फीट लंबा डंगा लगाया था। महेंद्र राज ने बताया कि बारिश के दौरान आसपास के क्षेत्र का सारा पानी 53 मील में जमा होता है। इससे उनकी निजी भूमि को नुकसान हो रहा था। इसे भूस्खलन से बचाने के लिए डंगा लगाया था। शनिवार रात से लगातार ही रही भारी बारिश से डंगा ढह गया। इससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी