मुख्यमंत्री जनता को कर रहे गुमराह

संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश धवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विकास

By Edited By: Publish:Sun, 29 May 2016 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 29 May 2016 11:31 PM (IST)
मुख्यमंत्री जनता को कर रहे गुमराह

संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश धवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विकास के नाम पर घोषणाओं की बौछार करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश सरकार कर्ज में डूबी हुई है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने झूठी घोषणाओं व शिलान्यासों पर जोर दिया हुआ है। रमेश धवाला ने पत्रकारों से कहा कि पूरे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था चरमरा चुकी है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री घोषणाएं कर थक नहीं रहे हैं। छठी बार मुख्यमंत्री बने वीरभद्र सिंह इस बात का ऐलान कर रहे हैं कि प्रदेश में एक-एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोला जाएगा। धवाला ने मुख्यमंत्री से प्रश्न किया है कि क्या एक-एक बच्चे के लिए स्कूलों की अपेक्षा ऐसे स्कूलों को दूसरे के साथ लगते स्कूलों में मर्ज करने से सरकारी खजाना लूटने से नहीं बचेगा? व्यवसायिक शिक्षा बदलते समय की सबसे प्रमुख जरूरत है।

chat bot
आपका साथी