इंदौरा के भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधि सम्मानित

इंदौरा : भाजपा मंडल इंदौरा ने पंचायती राज चुनावों में विभिन्न पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के

By Edited By: Publish:Wed, 10 Feb 2016 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2016 10:49 PM (IST)
इंदौरा के भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधि सम्मानित

इंदौरा : भाजपा मंडल इंदौरा ने पंचायती राज चुनावों में विभिन्न पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के विजयी होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम मंडलाध्यक्ष घनश्याम संबियाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रीता देवी, राजेश ठाकुर, रणजीत पठानिया, रूप लाल, महिंद्र, अश्विनी, देव राज, मुरीद हुसैन, कुलदीप, रजिंद्र, मोती लाल, तेजपाल सिंह व अनीत कटोच विशिष्ट अतिथि के रूप सम्मिलित हुए। बीडीसी चेयरमैन सतपाल ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। मंडलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बताया कि बीडीसी अध्यक्ष सतपाल ठाकुर ने सर्वप्रथम 1985 में चुनाव लड़ा और प्रधान पद पर पहली बार विजयी हुए। तब से 2010 तक लगातार प्रधान पद पर विजयी होते रहे हैं। इस अवसर पर भुवनेश कुमार, विनोद शर्मा, रजिंद्र पठानिया सहित भाजपा समर्थित विजयी 22 प्रधान, 25 उपप्रधान व 16 बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी