केंद्रीय विवि पर राजनीति बंद करें भाजपा नेता

संवाद सूत्र, शाहपुर : भाजपा नेता केंद्रीय विश्वविद्यालय पर राजनीति बंद कर इसे स्थायी रूप से स्थापित

By Edited By: Publish:Tue, 09 Feb 2016 10:03 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2016 10:03 PM (IST)
केंद्रीय विवि पर राजनीति बंद करें भाजपा नेता

संवाद सूत्र, शाहपुर : भाजपा नेता केंद्रीय विश्वविद्यालय पर राजनीति बंद कर इसे स्थायी रूप से स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार का सहयोग करें ताकि छात्रों को इसका लाभ मिल सके। यह शब्द युवा इंटक के राज्य मीडिया प्रभारी व प्रदेश महासचिव आशीष पटियाल ने पत्रकारों के साथ कहे। उन्होंने कहा कि केंद्र मे यूपीए सरकार के दौरान हिमाचल को केंद्रीय विश्वविद्यालय मिला था। घोषणा के कुछ ही समय बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी तथा आज केंद्रीय विश्वविद्यालय पर राजनीति कर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रयासों से प्रदेश में अथाह विकास हो रहा है जिसे भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे हैं। केंद्रीय विवि को अपना भवन न मिलने के चलते प्रदेश ही नहीं बल्कि साथ लगते राज्य के छात्र छात्राओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द तमाम औपचारिकताएं पूरी करवा भवन का शिलान्यास करवाएं। उन्होंने भाजपा नेताओं को भी चेतावनी दी है कि वे निजी स्वार्थ के चलते केंद्रीय विवि पर राजनीति बंद करें। अन्यथा युवा इंटक जगह-जगह इनका घेराव करेगी। इस मौके पर युवा इंटक के शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष व रुलेहड़ पंचायत के उप प्रधान ओम चंद, युवा इंटक के जिला महासचिव आशीष वर्मा, हार बोह के उप प्रधान शमशेर सिंह, रुलेहड़ के पूर्व प्रधान नेजर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी