समर्पण भावना से कार्य करें कार्यकर्ता : त्रिलोक

जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : चाहड़ी स्थित अक्षय पैलेस में रविवार को भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं का समा

By Edited By: Publish:Mon, 30 Nov 2015 12:38 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2015 12:38 AM (IST)
समर्पण भावना से कार्य 
करें कार्यकर्ता : त्रिलोक

जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : चाहड़ी स्थित अक्षय पैलेस में रविवार को भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं का समारोह अध्यक्ष डॉ. नरेश वरमानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी व वूल फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता एवं समर्पण भावना से कार्य करने की नसीहत दी।

लोकसभा चुनाव के दौरान जो पार्टी प्रत्याशी को 10 हजार मतों की बढ़त प्राप्त हुई थी उसे 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखा जाए। पंचायती राज चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। दो दिसंबर को जोरावर स्टेडियम में वीरभद्र हटाओ हिमाचल बचाओ के तहत होने वाली रैली में पार्टी कार्यकर्ता बढ़चढ़कर भाग लेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. नरेश वरमानी ने रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की। इस मौके पर भाजपा नेता मंगल चौधरी, बलराम पुरी, अरुण मेहरा, अजय वालिया, विकास चौधरी, आशा वालिया, स्वर्णा वालिया, अजय सिपहिया व मंजीत सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी