कांगड़ा एयरपोर्ट पर बढ़ रही यात्रियों की संख्या : कुलदीप

संवाद सूत्र, गगल : कांगड़ा हवाई अड्डे में हर वर्ष यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। हवाई अड्डे के निदेश

By Edited By: Publish:Fri, 27 Nov 2015 09:04 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2015 09:04 PM (IST)
कांगड़ा एयरपोर्ट पर बढ़ रही यात्रियों की संख्या : कुलदीप

संवाद सूत्र, गगल : कांगड़ा हवाई अड्डे में हर वर्ष यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। हवाई अड्डे के निदेशक कुलदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 2013 में कुल 900 विमानों का कांगड़ा एयरपोर्ट पर आना-जाना हुआ तथा 29048 यात्री आए और गए। 2014 में कुल 1424 विमान आए और गए। इनमें 56073 यात्रियों का आवागमन एयरपोर्ट पर हुआ तथा इस वर्ष अक्टूबर तक ही 1300 विमानों का आवागमन हो चुका है तथा अब तक विमान यात्रियों की संख्या भी 57047 पहुंच चुकी है। इस वर्ष के अंत तक यात्रियों की संख्या 70 हजार तक पहुंचने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी