केंद्रीय विवि पर राजनीतिक घमासान शुरू

जागरण संवाददाता, पालमपुर : केंद्रीय विश्वविद्यालय पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री व

By Edited By: Publish:Fri, 17 Apr 2015 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2015 09:30 PM (IST)
केंद्रीय विवि पर राजनीतिक घमासान शुरू

जागरण संवाददाता, पालमपुर : केंद्रीय विश्वविद्यालय पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह की ओर से धर्मशाला क्षेत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए भूमि चयन के बयान पर पूर्व मंत्री एवं देहरा से भाजपा के वर्तमान विधायक र¨वद्र ¨सह रवि ने कड़ी आपत्ति जताते हुए बयान दिया है कि इस बार संघर्ष होगा। देहरा के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जिस षड्यंत्र के तहत प्रदेश कांग्रेस सीयू को हथियाने का मन बना रही है, उसकी जानकारी आम जनता को है। सीयू प्रदेश के लिए एक अच्छी बात है, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

र¨वद्र रवि ने बात करते हुए कहा कि कोई भी प्रदेश सरकार केंद्र की और से चला रही योजनाएं को नजर अंदाज नहीं कर सकती। भारत सरकार की अधिसूचना को प्रदेश सरकार नहीं बदल सकती है। देहरा में सेंट्रल युनिवर्सिटी के लिए तत्कालीन मानव संसाधन मंत्रालय के निदेशक आरडी राय ने लगभग दो साल पहले जिला कांगड़ा में सीयू के लिए भूमि का चयन करना था। लगभग दो वर्ष जिला कांगड़ा में भूमि का मुआयना करने के बाद निदेशक आरडी राय ने 70-30 प्रतिशत की बात की नोटिफीकेशन की थी। नोटिफिकेशन के आधार पर 70 प्रतिशत सीयू का निर्माण देहरा में होना है, बाकि 30 प्रतिशत का निर्माण देहरा के साथ लगते क्षेत्र मे होना संभावित था। र¨वद्र रवि ने कहा कि इसके लिए भूमि चयन समिति बनी हुई थी। बैजनाथ, टैरेस, धर्मशाला, देहरा, नूरपुर पूरे जिले कांगड़ा की जमीन का आंकलन समिति की ओर से लिया गया था, जिसके बाद देहरा को सीयू के लिए केंद्र चुना गया था। मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह इस पर राजनीति कर रहे हैं तो यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी मांग यही रही की जहां सीयू के लिए केंद्र ने हरि झंडी दी थी वहीं खोली जाए। किसी भी कीमत पर सीयू को देहरा नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का केंद्र के फैसले का विरोध करने का कोई अधिकार नहीं है। केंद्र ने फैसला निर्माण के लिए जो लिया था वो अंतिम फैसला था और वो ही होगा। चाहे इसके लिए किसी भी स्तर पर जाना पड़े।

chat bot
आपका साथी