दो बसें टकराई, दस लोग घायल

जागरण संवाददाता, नगरोटा-बगवां : निहारगलू में शुक्रवार को समलोटी-कंडी संपर्क मार्ग पर दो बसों की टक्क

By Edited By: Publish:Sat, 29 Nov 2014 04:42 AM (IST) Updated:Sat, 29 Nov 2014 01:14 AM (IST)
दो बसें टकराई, दस लोग घायल

जागरण संवाददाता, नगरोटा-बगवां : निहारगलू में शुक्रवार को समलोटी-कंडी संपर्क मार्ग पर दो बसों की टक्कर हो गई। हादसे में दस लोग घायल हो गए, जिनमें छह महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा बगवां में ले जाया गया, जहां से एक महिला को गंभीर हालत के कारण डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टाडा में रेफर किया गया है। घटना दोपहर एक बजे हुई। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस टांडा से पालमपुर वाया बड़ोह जा रही थी कि एरला से धर्मशाला जा रही निजी बस (एचपी-68-4098) के साथ निहारगलू में भिडंत हो गई। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने स्थिति का जायजा लिया।

यातायात पुलिस प्रभारी ने बताया कि पुलिस दुर्घटना की जाच कर रही है। घायलों को नगरोटा बगवा अस्पताल लाया गया। जहा से खबली देवी (52) निवासी जखनेहड़, पलाहचकलू को टाडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का नगरोटा बगवा अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस बारे में जिला पुलिस को देर सायं तक कोई जानकारी नहीं थी।

----------

घायल लोग

खबली देवी (52) निवासी जखनेहड़, पलाहचकलू, चंचला देवी (40) निहारगलू, सतीश कुमार (45) निवासी कोठियां, ओम प्रकाश (50) निवासी पलाहचकलू, अंशु (3) निवासी पलाहचकलू, चंचला देवी (60) निवासी पलाहचकलू, निम्मो देवी (40) निवासी छू घेरा, अजय कुमार (19) दनोआ और मिसला देवी (42) निवासी दनोआ व सुती देवी (60) निवासी पलाहचक शामिल हैं।

बानूए दा खुह में दो बसों में भिड़त

ज्वालामुखी: बानूए दा खुह में सरकारी व निजी बस की भिड़ंत हो गई, जिसमें किसी के भी हताहत होने का समाचार नहीं है। यातायात पुलिस कर्मचारियों ने मौका का दौरा किया व दोनों बसों के चालकों ने समझौता कर लिया। किसी के हताहत होने का समाचार नहीं था, इसलिए पुलिस ने भी मामला दर्ज नहीं किया है।

chat bot
आपका साथी