गरीब लड़की की शादी के लिए भेंट किया सामान

फोटो सहित संवाद सहयोगी, धर्मशाला : इनरव्हील क्लब धर्मशाला ने उपरली दाड़ी के गरीब परिवार की लड़की की

By Edited By: Publish:Mon, 24 Nov 2014 10:31 PM (IST) Updated:Mon, 24 Nov 2014 10:31 PM (IST)
गरीब लड़की की शादी के लिए भेंट किया सामान

फोटो सहित

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : इनरव्हील क्लब धर्मशाला ने उपरली दाड़ी के गरीब परिवार की लड़की की शादी के लिए सामान भेंट किया। क्लब की सदस्यों ने प्रधान रंजू रस्तोगी की अध्यक्षता में लड़की की माता को धाम का सामान, कपड़े व अन्य सामग्री भेंट की। रंजू रस्तोगी ने बताया कि क्लब द्वारा समय-समय पर गरीब लड़कियों की शादी के लिए सामान भेंट किया जाता है। इसके अलावा क्लब की सदस्य अन्य सामाजिक कार्यो में भी भाग लेती हैं। क्लब की करीब 36 सदस्य हैं और सभी मिलकर लोगों के सहयोग से गरीबों की मदद करती हैं। इस मौके पर क्लब की सदस्य अर्चना अरोड़ा, नीलम कटोच, उमा भगत, रीता वर्मा, मधु जयकारिया, रितु कुटलैहड़िया व अनिमा गुप्ता उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी