कुठंदल में अखंड पाठ साहिब का भोग आज

जवाली : गुरु नानक देव जी के अवतार दिवस पर गुरुद्वारा नानक साहिब खेह कुठदल (नूरपुर) में तीन दिवसीय मह

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 11:33 PM (IST)
कुठंदल में अखंड पाठ साहिब का भोग आज

जवाली : गुरु नानक देव जी के अवतार दिवस पर गुरुद्वारा नानक साहिब खेह कुठदल (नूरपुर) में तीन दिवसीय महान-कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। संचालक संत बाबा लवप्रीत सिंह ने बताया कि 23 नवंबर को अखंड पाठ साहिब का भोग सुबह नौ बजे डाला जाएगा एवं महान कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। समागम में भाई तरण प्रीत सिंह(चंबा), पूज्य संत बाबा फकीर चंद जी महाराज (सुगभटोली), संत बाबा हरजिंद्र सिंह जी मंढपुर साहिब पंगाला, संत बाबा हरचरण सिंह जी रमदासपुर दसूहा, संत सतीश वत्स जी महाराज भरमाड़ आदि यहां संगत को प्रवचनों से निहाल करेंगे।

chat bot
आपका साथी